*खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन हेतु नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई संचालित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 जून, 2026 की देर रात खनन विभाग एवं कपाली ओ.पी. की संयुक्त टीम द्वारा कपाली ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत पुडिसिली चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बालू परिवहन कर रहे टेलर वाहन संख्या JH01FQ5184 से संबंधित वैध परिवहन अभिलेखों की मांग की गई। वाहन चालक द्वारा आवश्यक एवं वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उक्त वाहन को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षार्थ कपाली ओ.पी. में रखा गया है। मामले में सक्षम प्राधिकार द्वारा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा तथा अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के साथ-साथ विधिसम्मत व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर नियमित जांच अभियान संचालित करने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
