सरायकेला के तितिरबिला में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
माहली ब्रदर्श को पराजित कर सुमन एफसी बनी चैम्पियन, खेल में
हार से मिलती है जीत का सबसे बड़ा मंत्र-गागराई,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के तितिरबिला में एनबीसी तितिरबिला के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। खेल के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में माहली ब्रदर्श को 1-0 से पराजित कर सुमन एफसी चैम्पियन बनी। विधायक ने फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता सुमन एफसी को 1.25 लाख रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम माहली ब्रदर्श को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान की टीम जमेशेदपुर और चौथे स्थान की टीम बाबलु स्पोटिंग को 40-40 हजार, पाचवें स्थान की टीम नरवां पहाड तथा छठा स्थान के टीम हर हर शम्भू को 25-25 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, मैन आफ द सिरीज, वेस्ट गोलकीपर, वेस्ट स्कोरर आदि भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार असफलता नहीं, बल्कि आगे चलकर जीत हासिल करने का सबसे बड़ा सबक है। हार हमें हमारी कमियां बताती है, संयम सिखाती है और मेहनत को और पक्का करती है। यही अनुभव भविष्य में बड़ी सफलता का मूल मंत्र बनता है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका रही।
August 19, 2026 5: 23 pm
Breaking
- उपायुक्त ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित की समीक्षा बैठक संपन्न…* *स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- दो साल से फरार डकैती कांड का आरोपी बदला नाम-पता, आदित्यपुर से गिरफ्तार
- खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत छह घंटे तक नहीं मिला इलाज, रास्ते में एक और अस्पताल में दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम,
- हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड, 13 साल से अधूरा है निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद काम पूरा नहीं; अब 3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर
- खरसावां में भारी बारिश से संजय और सोना नदियां उफान पर, गोविंदपुर की पुरानी पुलिया से पांच फीट ऊपर बहा पानी, खरसावां-सरायकेला मार्ग पर आवागमन बाधित,
- सरायकेला के तितिरबिला में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, माहली ब्रदर्श को पराजित कर सुमन एफसी बनी चैम्पियन, खेल में हार से मिलती है जीत का सबसे बड़ा मंत्र-गागराई,
- कुचाई के छोटाअरूवां से पांच दिन से लापता युवक का शव सोना नदी में मिला, रामगढ़ पुलिया से बरामद, नहाने के दौरान नदी की तेज धार में बहने की आशंका,
- जहरीले सांप के डसने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
