राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर
19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच
रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिले में खाद्य सामग्री और चावल का समय पर आवंटन व आपूर्ति नहीं होने से मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों की व्यवस्था चरमरा गई है। राशन की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण जिले के सभी 13 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पिछले 19 दिनों से बंद हैं। इससे महज पांच रुपये में भरपेट भोजन पाने वाले गरीब, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और अन्य जरूरतमंद लोगों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। दाल-भात केंद्रों का संचालन करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों का कहना है कि अगस्त 2026 से अब तक चावल, चना और सोयाबीन का आवंटन नहीं किया गया है। केंद्र संचालकों के अनुसार, सप्लायर एजेंसी से संपर्क करने पर बताया गया कि भुगतान नहीं मिलने के कारण चावल की आपूर्ति बंद है। अगस्त में भी नियमित आपूर्ति नहीं होने के बावजूद संचालकों ने 23 अगस्त तक अपने स्तर से चावल खरीदकर किसी तरह केंद्रों का संचालन जारी रखा। लगातार आर्थिक बोझ बढ़ने और राशन की उपलब्धता नहीं होने के बाद 25 अगस्त से सभी 13 केंद्रों को बंद करना पड़ा। जिले में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन मिलता था। खरसावां और कुचाई में प्रतिदिन करीब 200-200 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता था। वहीं राजनगर, सरायकेला और गम्हरिया के केंद्रों में करीब 300-300 लोगों का भोजन बनता था। आदित्यपुर केंद्र में प्रतिदिन करीब 400 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता था। इसके अलावा कपाली, चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू समेत अन्य केंद्रों पर भी प्रतिदिन 200 से 400 लोगों तक को भोजन उपलब्ध कराया जाता था। केंद्र बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो रोज कमाकर अपना और परिवार का पेट पालते हैं। पांच रुपये में मिलने वाला भोजन उनके लिए बड़ी राहत था। अब केंद्रों पर ताला लटकने से उन्हें महंगे होटलों में भोजन करना पड़ रहा है या कई बार कम पैसे में ही दिन गुजारना पड़ रहा है। महिला समूहों ने विभाग से चावल, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री का नियमित आवंटन और आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का संचालन दोबारा शुरू हो सके और जरूरतमंदों को सस्ता भोजन मिल सके। इस मामले पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से सर्पक करने का प्रयास किया गया। लेकिन सर्पक नही हो पाया।
दाल-भात केंद्र में पांच रुपये में खिलाना है भरपेट भोजन
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी दाल-भात योजना के तहत पांच रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। इसमें सरकार की और से चावल, सोया बड़ी व चना दिया जाता है। जबकि पांच रुपये के सहयोग राशि से महिला स्वयं सहायता समूह संचालकों को दाल सहित अन्य सामानों की खरीद करनी होती है। प्रत्येक केंद्र में दो से चार सौ लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाना होता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए दौ सौ ग्राम चावल के हिसाब से संचालकों को राशन दिया जाना है.
September 12, 2026 7: 17 pm
Breaking
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
- 165 विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग, तंबाकू व नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डेंटल हेल्थ कैंप, सही ब्रशिंग तकनीक की दी जानकारी
- चांडिल में विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड निर्माण की समीक्षा, बाधाएं दूर कर समय पर काम शुरू करने का निर्देश
- राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर 19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
- हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने और शर्ट फाड़ने का भी आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटा जाम, पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग,
- खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
- तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय अमन को रौंदा, मौके पर मौत राजबांध हनुमान मंदिर के पास हादसा, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा और की पिटाई; सड़क जाम
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
