Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
Author: Team eDesk
खरसावां छऊ महोत्सव-2026 तैयारी पर कलाकारो की बैठक, विधायक के नेतृत्व में उपायुक्त से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, जिले की मिट्टी में रचा-बसा है कला-संस्कृति-गागराई, Kharsawan खरसावां छऊ महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू हो चुका है। छऊ महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में कलाकार एकजूट हो चुके है। इसको लेकर खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को छऊ कलाकारों की एक बैठक खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मई माह-2026 को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में पुरानी परंपराओं का निवार्हन करते हुए…
सरायकेला-खरसावां में नई एसपी का योगदान, महिला एवं बाल सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस Seraikella सरायकेला-खरसावां: जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और ऐसे मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निष्पादन को सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जा रही है, जिसके तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को अपराधमुक्त बनाने की…
2013 बैच की आईपीएस निधि द्विवेदी ने संभाली सरायकेला-खरसावां की नई पुलिस अधीक्षक की कमान Seraikella सरायकेला-खरसावां: जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी ने रविवार को सरायकेला खरसावां की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके हाथों में आ गई है। नई एसपी के पदभार संभालते ही जिले में पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक दक्षता और सख्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली निधि द्विवेदी से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को…
21 माह का कार्यकाल रहा यादगार, जिलेवासियो, पुलिस टिम और मिडिया टीम को दिया धन्यवाद – एसपी मुकेश कुमार लुणायण Seraikella सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुणायण ने अपने कार्यकाल के समापन पर जिलेवासियों से विदाई लेते हुए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि 21 माह के अपने कार्यकाल के दौरान जिला पुलिस टीम ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और उत्कृष्ट कार्य कर जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी लुणायण ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, विभिन्न कांडों के उद्भेदन तथा वीआईपी दौरों के सफल संचालन जैसे सभी…
सरायकेला में बिजली–पेयजल संकट पर सख्त रुख, नगर पंचायत अध्यक्ष ने JBVNL को भेजा पत्र Seraikella सरायकेला। क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और गहराते पेयजल संकट को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited (JBVNL), जमशेदपुर के महाप्रबंधक को विस्तृत शिकायत पत्र भेजते हुए तत्काल हस्तक्षेप और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि बिना पूर्व सूचना दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बिजली बाधित रहने से जलापूर्ति व्यवस्था भी…
जनता की समस्याओं को समझना और प्राथमिकता के साथ समाधान करना मेरा कर्तव्य: जगत माझी -सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में विधायक जगत माझी ने जनचौपाल लगा ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दूरभाष पर दिया निर्देश Sonuva सोनुवा: विधायक जगत माझी इन दिनों मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जनचौपाल लगा लोगों से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक जगत माझी बोयकेड़ा पंचायत पहुंचे। यहां विधायक ने बोयकेड़ा के अलावा जराकेल, पंसुवा और झुम्पुरा गांव के लोगों से मुलाकात की।…
एलडीएम की अध्यक्षता में राजनगर प्रखंड में BLBC की बैठक संपन्न, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर रहा जोर…* Seraikella आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को राजनगर प्रखंड सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री वरुण कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजनगर श्री मलय कुमार की उपस्थिति रही। उक्त बैठक में विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं क्षेत्रीय बैंकों के शाखा प्रबंधकों, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न…
*नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण के संबंध में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खरकई नदी का समग्र विकास करना है। इसके अंतर्गत नदी से संबंधित सभी तालाबों, नालों एवं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है, ताकि नदी को पुनर्जीवित करते हुए प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित किया…
नेतरहाट में सरायकेला छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति, कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग, छऊ झारखंड की न केवल आत्मा है बल्कि अध्यात्म भी है- तपन पटनायक, Seraikella झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में सरायकेला छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान कुमार संभवम् पर…
खूंटपानी के मटकोबेडा में आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं व किसानों के सशक्तिकरण पर जोर, आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने महत्वपूर्ण माध्यम है-गागराई Khutpani खूंटपानी प्रखंड के मटकोबेडा गांव में आजीविका सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई तथा जिला परिषद सदस्य जमुना तियु ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर एवं फीता काटकर किया। यह केंद्र आईएसी के अंतर्गत स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का…