खरसावां में लगा लर्नर लाइसेंस शिविर, 125
अभ्यर्थी हुए सफल, 75 अभ्यर्थी असफल रहे, 41 अभ्यर्थी
अनुपस्थित, यातायात नियमों का करे पालन-एमवीआई
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सोमवार को खरसावां पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किया गया। शिविर में हरिभंजा, विटापुर, चिलकू, रिडिंग, बुरूडीह, सिमला, खरसावां एवं जोजोडीह पंचायत के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया। शिविर के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 9 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, शुल्क भुगतान तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अभ्यर्थियों को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। मोटर वाहन निरीक्षण (एमवाीआई) दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद ने आम नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग कर सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सडक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां पंचायत की मुखिया सुनिता तापे, पंचायत सचिव मधुसुदन महतो, एमवाीआई दिलीप कुमार, रवि प्रसाद, संतीश कुमार महतो, आशुतोष कुमार सिंह, घिरीत कुमार, बिभा माडी, अनील कुमार वर्मा, कुंदन वर्मा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 7: 15 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
