खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक में संगठन
सशक्तिकरण व जनहित के मुद्दों पर मंथन, वीजेएम राज्य के हक,
अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा-बिरसा सोय,
Kharsawan
खरसावां स्थित पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित से जुडें मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। बैठक में झारखंड के युवाओं के रोजगार, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, किसानों और श्रमिकों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुडे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मोर्चा द्वारा संचालित अबुआ अधिकार अभियान की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी ढंग से गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि स्थानीय लोगों को नेतृत्व करने का अवसर मिल सके। संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा जनता की समस्याओं को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सरकार के समक्ष उठाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर श्री सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा राज्य के हक, अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा। आगे बढाता रहेगा। उन्होने ने कहा कि झारखंड की जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और स्थानीय अधिकारों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों से जूझ रही है। इन जनसरोकारों को प्राथमिकता के साथ उठाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। श्री सोय ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र खनिज संपदा और उद्योगों से समृद्ध होने के बावजूद यहां के बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड रहा है, जो चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के उद्योगों और खनिज खदानों में स्थानीय युवाओं और मजदूरों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए, ताकि पलायन पर रोक लग सके। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से दुर्गा चरण पुरती, चूडी पुरती, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, भरत उरावं, सीताराम सोय, मंगल हेम्ब्रम, साजिद अंसारी, भागीरथी नापित, रघुनाथ प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 38 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
