Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित…*
- जिले में 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र…*
- जंगल के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल यहां रहने वाले ही करेंगे : जगत माझी -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि का कार्यक्रम निर्धारित, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील…*
Author: Team eDesk
खरसावां उच्च विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, पॉक्सो, साइबर व महिला सुरक्षा पर दी जानकारी, यौन शोषण के लिए पॉक्सो अधिनियम कठोर कानून है-गौरव कुमार kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां के प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार तथा आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्कूली बच्चों को पॉक्सो अधिनियम,साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, डायल-112 तथा सड़क सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई। मौके पर गौरव कुमार ने कहा कि पॉक्सो…
कुचाई में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संर्पन्न, किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती की दी जानकारी, बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में बदलाव जरूरत-बीटीएम kuchai कुचाई प्रखंड के कृषि तकनीकी केन्द्र में गुरूवार को क्रिस्टल संस्था के द्वारा ग्राम निर्माण कार्यक्रम के तहत किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में भी बदलाव की जरूरत है। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह…
जिला में अवैध अफीम के खेती के खिलाफ चला जागरुकता अभियान, अवैध अफीम के खेती को विनिष्टीकरण कर दिखने लगा असर, Saraikella kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतत्व अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत पुलिस के पदाधिकारी दुरुह क्षेत्रों में जा कर लोगों को अफीम की खेती व बिक्री निषेध पर लोगों को जागरुक कर रहे है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का असर अब ग्रामीणों में भी दिखने लगा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान से प्रभावित…
खरसावां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के तहत आरोग्यदूत, किशोर-किशोरियों का संदेशवाहक प्रशिक्षण, मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमीं, सकल प्रजनन दर में कमीं करना उदेश्य, kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मानसी प्लस परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न 26 विद्यालयों के एचडब्लुए-एचडब्लुएम, आरोग्यदूत एवं किशोर-किशोरियों प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किशोर व किशोरियों के बेहतर भविष्य के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर उन्हे किशोर-किशोरियों को जानकारी प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम तीन उद्देश्यों को पूरा करने के…
कुचाई के बडाबाण्ड्री में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति की बैठक, वनाश्रितों को वन कानून की दी जानकारी, 1000 फलदार वक्षों का वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव पारित kuchai कुचाई प्रखंड अन्तर्गत बडाबाण्ड्री मे सुनिल कुमार सोय की अध्यक्षता मे बारू गांधीचबुतरा में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का बैठक की गई। इस बैठक मे सामुदायिक वन पालन संस्थान राँची के सोहन लाल कुम्हार तथा भरत सिंह मुंडा उपस्थित थे। श्री कुम्हार ने वनाश्रितों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 8 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार ने ग्राम सभा बडाबाण्ड्री को वनाधिकार कानून 2006, नियम 2012 के तहत वनाधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान…
खरसावां के टोरोडीह में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 08 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट, kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 8 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां पुलिस के द्वारा खरसावां प्रखंड के रिडिंग पंचायत के अंतर्गत…
खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संर्पन्न, फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में रामगढ़ को पराजित कर रीडिंग बनी विजेता, महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खरसावां टीम का कब्जा, kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मंगलवार को सरायकेला खरसावां नेहरू युवा संगठन के सौजन्य से आयोजित खरसावां प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में रीडिंग एकादश की टीम ने रामगढ़ एकादश की टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व रीडिंग की टीम ने आवासीय आवासीय फुटबॉल केंद्र की टीम को जबकि रामगढ़ की टीम ने आमदा फुटबॉल क्लब की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।…
कुचाई में प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी, किसानों वैज्ञानिक तरीके से खेती कर फसल की उत्पादन बढ़ाए-साधु चरण देवगम kharsawan कुचाई मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि कृषक गोष्ठी का मकसद कृषि क्षेत्र की विकसित तकनीक को किसानों तक पहुंचाना है ताकि पैदावार को और बढ़ाया जाए और अन्नदाता किसान को खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने…
खरसावां के आमदा में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक, दर्जनों ग्रामीण ने भाजपा की ली सदस्यता, kharsawan खरसावां के बडाआमदा स्थित सीएफसी सेंटर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो के अध्यक्षता में की गई। जिसमें दर्जनों ग्रामीण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड के प्रभारी रामनाथ महतो, अमित सिंह, महिला मोर्चा को जिला अध्यक्ष रितिका मुखी शामिल थे। मौके पर श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक मोबाइल के जरिए 880002024 में मिस कॉल कर भाजपा के सदस्य बने। भाजपा…
पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरूद एक्शन मोड पर, पुलिस ने खरसावां के बरजूडीह जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त कर 400 किलो जावा महुआ किया नष्ट, kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार खरसावां पुलिस महकमा क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। खरसावां थाना की पुलिस ने खरसावां के बरजूडीह जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया। साथ ही 400 किलो जावा महुआ को भी विनिष्ट किया गया। मंगलवार को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां थानांतर्गत…