आदिवासी हो समाज युवा महासभा का सरायकेला प्रखंड
कमिटि का पुर्नगठन, धानेश्वर गगाराई बने प्रखंड अध्यक्ष,
seraikella सरायकेला में संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल उपाध्यक्ष तारामानी बांदिया के नेतृत्व में गायत्री भवन सरायकेला से अभियान चलाया किया गया। जिसमें आदिवासी हो समाज महासभा के नियमावली के तहत आदिवासी हो समाज युवा महासभा का सरायकेला प्रखंड कमिटि का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से धानेश्वर गगाराई को प्रखंड अध्यक्ष, मनु पुरती को उपाध्यक्ष, पंडु पुरती को प्रखंड सचिव तथा जम्बी हेस्सा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही मनोनीत पदाधिकारियों को अनुमंडल कमिटि और जिला कमिटि की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नयी कमिटि के पदाधिकारियों को संगठन विस्तार के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया और समाज में एकता, जागरूकता और युवाओं को सामाजिक विकास जैसे कार्यों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत डॉ भीमराव अम्बेदकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित जयंती भी मनाया गया और उनके योगदान और आदर्शों को सम्मान देते हुए को उपस्थित लोगों ने सांगठनिक स्तर पर समाज में जनजागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी ली। इस अभियान में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिजुई, उपाध्यक्ष सुखराम सोय, सचिव रानी बोदरा, अनुमंडल अध्यक्ष गोबिन्द हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष तारामनी बंदिया, टाटा चातर, दीपक बोयपाई, मानकी-मुंडा संघ के जिलाध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, हो समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश गागराई, हीरामुनी बानसिंह, पायल सुरीन, गोनो हेस्सा, चोकरो मुंडरी, सुमीमाई पुरती, सुष्मिता पाड़ेया, शुरूमाई पुरती, जानो देवगम आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 3: 50 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
