खरसावां में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर
जयंती पर उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन,
बाबा साहब का पूरा जीवन ही प्रेरणास्रोत है-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के द्वारा भारत रत्न डॉ0 भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर की तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, वकील, लेखक, चिंतक, भारत के पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं महान विचारक थे। हम सभी को उन्हें नमन करना चाहिए और उनके द्वारा बताए हुए मार्ग तथा देशहित में किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के रचयिता ,ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ0 आंबेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानून विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सामाजिक-आर्थिक न्याय के विचार को भारतीय संविधान के रूप में साकारित किया, समतामूलक समाज व राष्ट्र के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहब का पूरा जीवन ही प्रेरणास्रोत है और विचारों, आदर्शाे को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, पंचायत सचिव दीपक उराव, आवास कोडिनेटर लिपिका राउत, मनरेगा लेखापाल बबलु महतो आदि उपस्थित थे।
July 25, 2026 6: 33 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
