Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित…*
- जिले में 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र…*
- जंगल के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल यहां रहने वाले ही करेंगे : जगत माझी -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि का कार्यक्रम निर्धारित, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील…*
Author: Team eDesk
खरसावां के माता आकर्षिणी शक्ति पीठ में आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर लगाएगी शिविर, Kharsawan खरसावां के पवित्र माता आकर्षिणी शक्ति पीठ में आखान यात्रा के शुभ अवसर पर 15 जनवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की जाएगी। इस अवसर पर आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क चना, गुड़, नारियल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आदर्श युवा समिति के देवीदत्त प्रधान ने बताया कि आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा विगत 27 वर्षों से माता आकर्षिणी…
खरसावां के सूदूरवर्ती क्षेत्र में गुरूकुल ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, बच्चे भविष्य की नींव है उन्हें बचपन से अच्छे संस्कार देना जरूरी-गजेन्द्र, Kharsawan खरसावां के सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की जयंती गुरुकुल के द्वारा मनाई गई। स्वामी विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर चलने का संकल्प लिया। उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। इस दौरान गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी घटनाए बताई। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य की नींव होते है। उन्हें बचपन से अच्छे संस्कार देना जरूरी है। इस…
जिले के पोस्टल बैलट कोषांग के शिक्षक कर्मियों को मानदेय भुगतान नही करने के कारण कर्मियों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत, न्याय की लगाई गुहार लगाई, Saraikella kharsawan सरायकेला खरसावां जिले के पोस्टल बैलट कोषांग के शिक्षक कर्मियों को मानदेय भुगतान न करने का मामला सामने आया है। अपने साथ हुए इस भेदभाव की शिकायत करते हुए उक्त कर्मियों ने जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 हेतु गठित विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक माह का मूल वेतन भुगतान करने का आदेश था।…
कुचाई मे स्वयं सहायता समूह के महिलाओं की बैठक मे वनाश्रितो को वनोपजों का न्यूनतम मूल्य और बिक्री हेतु बाजार व्यवस्था पर बल, वनोपजों का ससमय पर सही लाभ लेने हेतु दीदी आगे आए-सोहन Kuchai झारखण्ड राज्य लाईवलीवूड प्रोमोशन कार्यालय कुचाई मे जेएसएलपीएस के गांव संगठकों के दीदीयो की एक बैठक पार्वती गागराई की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सामुदायिक वन पालन संस्थान का भी संयुक्त कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए कुन्दन गुप्ता, सोहन लाल कुम्हार तथा भरत सिंह मुंडा ने वनाश्रितो को वनोपजों का न्यूनतम मूल्य और उत्पादित उत्पादों को बिक्री करने…
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदुकोचा एवं कुलाओढा में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 13 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट, kuchai सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार कुचाई के दलभंगा ओपी अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदुकोचा एवं कुलाओढा गांव में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 13 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा एवं दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा के संयुक्त नेतृत्व में…
सरायकेला एन.आर प्लस टू हाई स्कूल में चला जागरूकता अभियान, छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित, saraikella-kharsawan सरायकेला स्थित एन.आर प्लस टू हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता अभियान के दौरान 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो ने वाहन…
खरसावां में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सर्पन्न, फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में खरसावां को पराजित कर चांडिल बनी चौंपियन मंजिल प्राप्त करने के लिए मेहनत की जरूरत-बीडीओ kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में नेहरू युवा संगठन सरायकेला खरसावां के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा की अपना लक्ष्य को निर्धारित कर जब आप मेहनत करते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में मंजिल प्राप्त करने के लिए मेहनत की जरूरत होती है। इस प्रतियोगिता के फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में चांडिल…
खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के दसवीं के 9 छात्रों को दी विदाई, उनके उज्जवल भविष्य की गई कामनाए, मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी-पृथ्वीराज सिंहदेव kharsawan खरसावां के मां आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार को खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के द्वारा दसवीं के 9 छात्र छात्राओं को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का विधिवत उदघाटन खरसावां के समाजसेवी सह प्रसिद्व भजन गायक पृथ्वीराज सिंहदेव, कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के महासचिव मो0 रमजान, ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज…
खरसावां के गांगुडीह तालाब से मिला युवक का शव, सनसनी, kharsawan खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग के किनारे स्थित गांगुडीह तालाब से शुक्रवार को पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ गांगुडीह तालाब पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास…
खरसावां की बेटी सुमन गोप ने लहराया परचम, राजस्थान के जयपुर में आयोजित 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता एक स्वर्ण व एक रजत पदक, Kharsawan राजस्थान के जयपुर में आयोजित 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में खरसावां की सुमन गोप ने प्रतियोगिता के पहले दिन इंडियन जूनियर राउंड स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। वही इंडियन जूनियर राउंड के 20 मीटर की दूरी पर निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक तथा 30 मीटर की दूरी पर निशान साधते हुए रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 10 जनवरी तक हो…