खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के द्वारा
मादक पदार्थ और नशे की लत के खिलाफ निकला जागरूकता रैली,
समाज के विकास में नशा सबसे बड़ा घातक समस्या
kharsawan
खरसावां: (Sandeep Mahato) के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के द्वारा मादक पदार्थ और नशे की लत के खिलाफ जागरूकता रैली निकली गई। यह रैली विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर स्लोगन और नारों के माध्यम से बच्चे नशे के कारण बर्बाद हो रहे परिवार को नशा से दूर रहने के लिए प्ररित किया। साथ ही ग्रामीणों को संदेश दिया कि नशे के आदी व्यक्ति को समाज में हेय की दृष्टि से देखा जाता है । नशे करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरुप हो जाता है, उसकी समाज एवं राष्ट्र के लिया उपादेयता शून्य हो जाती है । वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो जाता है तथा शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। नशा अब एक विकराल समस्या बन गयी है। नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिससे घर व परिवार बर्बाद हो जाते हैं। इससे सभी लोगों को इस नशे से बचना चाहिए, क्योंकि जिस परिवार में एक भी व्यक्ति नशा करता है तो यह लत उस परिवार को बर्बादी की ओर ले जाती है। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षक खिरोदर कुमार साहु, महादेव मुंडा, प्रभाव कुमारी, शैलेश कुमार तिवारी, जगरनाथ प्रधान, योगेन्द्र महतो, रणवीर महतो, रेणुका महतो सहित कक्षा 6 से कक्षा दस के विद्यार्थी शामिल थें।
September 6, 2026 6: 33 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
