कुचाई के मुटुगोड़ा में 11 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी
केन्द्र, विधायक प्रतिनिधि, मुखिया ने किया शिलान्यास,
kuchai खरसावांकुचाई प्रखंड के अंतर्गत बिरहोर गांव मुटुगोड़ा (बिरगामडीह) में आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास खरसावां विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह मुंडा आदि ने किया। मौके पर भरत सिंह मुंडा ने कहा कि कुचाई के बिरहोर गांव मुटुगोड़ा में 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण होगा। भवन बनने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में सेविका व नौनिहालों को काफी सहूलियत होगी। इसमें सारे सामान को सेविका केंद्र में रख पाएंगी। जबकि करम सिंह मुंडा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के लिए शिक्षा और देखभाल का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। जिसका उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्रदान करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इन केंद्रों का निर्माण शिक्षा को बाल-केंद्रित बनाता है। जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह मुंडा, राहुल सोय, सदानाथ मुंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरूष उपस्थित थे।
April 24, 2026 11: 20 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
