खरसावां में मां आर्कषिणी खेल विकास समिति सिमला के
सदस्य स्वं सुशील हेंब्रम के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा,
kharsawan खरसावां प्रखंड के हाड़ीसाईं निवासी एवं मां आर्कषिणी खेल विकास समिति सिमला के सदस्य स्वर्गीय सुशील हेंब्रम के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के अध्यक्षता में खरसावां के हाड़ीसाईं में स्वर्गीय हेंब्रम निधन पर शोक जाहिर करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर श्री सोय ने कहा कि दिवगंत सुशील हेंब्रम एक बेहतर खेल प्रमी थे। खेल से उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी। साथ ही हंसमुख व्यवहार के रहे सुशील हमेशा लोगो को हंसाते भी रहते थे। उनकी कमी हम सबों को हमेशा खलता रहेगा। दिलो में वह हमेशा याद बन कर रहेंगे। उनकी मौत सबो को अंदर से हिला कर रख दिया है। इस श्रद्धांजलि सभा में खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, रामनाथ महतो, शंकर हेंब्रम, विजय हेंब्रम, मंजू हेंब्रम मंटू राय, गोविंद महतो, चित्रसेन महतो, आनंद राय, किशोर केवार्थ आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 10: 12 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
