कुचाई में भारतीय जनता पाटी ने डा0 भीमराव
अंबेडकर को शत-शत नमन करते हुए मनाई 134 वीं जयंती,
बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुचाने का लिया संकल्प,
kuchai कुचाई आम बगान परिसर में भाजपा प्रखंड कमिटि के तत्वाधान में भारत को संविधान देने वाले महान नेता डा0 भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बनाया गया। भाजपाईयों ने इस दौरान अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किया। साथ ही डा0 भीमराव अंबेडकर के समस्त मानव जाति को एकता के सुत्र में बाधंने के सपने सहित उनके विचारों को जन जन तक पहुचाने का लिया संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमानाथ महतो ने कहा कि डा0 भीमराव अंबेडकर के सपने को पुरा करना सच्ची श्रद्वाजंलि होगी। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रेल 1891 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनका पुरा बचपन संघर्ष भरा रहा। 8 अगस्त 1930 को एक शोषित वर्ग के सम्मेलन के दौरान अंबेडकर ने अपनी राजनीतिक दृष्टि को दुनिया के सामने रखा। अंबेडकर एक अद्वितीय विद्वान और विधिवेता की थी जिसके कारण भारत स्वतंत्रता के बाद देश के वे पहले कानून मंत्री बने। 29 अगस्त 1947 को अंबेडकर को स्वतंत्र भारत के नये संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 26 नबवर 1949 को सविधान सभा ने संविधान को अपना लिया। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमानाथ महतो, दुलाल स्वासी, कृष्णा सोय, लाबुराम सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, राजकिशोर दास, अश्वनी सिंहदेव, दास सोय, उपेन्द्रर प्रधान, लखिराम मुंडा, काण्डे सुम्बराई, आसु हेम्ब्रम, धनश्याम मुंडा, राहुल दास आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 3: 54 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
