Author: Team eDesk

खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता का आयोजन, 18 से 21 मार्च तक रंगमंच का महोत्सव, Kharsawan  सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन भाषा उत्थान एसोसिएशन के तत्वावधान में 18 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन खरसावां के राजमहल चौक (गोपबंधु चौक) में होगा। इस चार दिवसीय आयोजन में ओडिशा और झारखंड के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपनी-अपनी नाट्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां: 18 मार्च: सबुज संघ कला निकेतन (केरा) द्वारा किनिनेला मना कलानगर नाटक का मंचन। 19 मार्च: श्री…

Read More

गम्हरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हूुए टाटा स्टील के गोदाम से तांबे की चोरी का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, Gamharia  सरायकेला-खरसावां जिले में तांबे की चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गम्हरिया थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 12 मार्च 2026 से जुड़ा है, जिसमें धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित कंपनी स्टोर रूम से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे के बने वाटरट्यूब कंडक्टर और पीतल से बने गोलाकार घास बुश की चोरी की गई…

Read More

सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी क्षणों में पासा पूरी तरह पलटा, नाटकीय घटनाक्रम के बीच अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, Seraikella  सरायकेला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान का अंत आखिरकार एक नाटकीय घटनाक्रम के साथ संर्पन्न हुआ। वार्ड संख्या आठ के पार्षद अविनाश कवि को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इस चुनावी प्रक्रिया में अंतिम समय तक अनिश्चितता बनी रही, लेकिन नामांकन वापसी के आखिरी क्षणों में पासा पूरी तरह पलट गया। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने तक…

Read More

मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी, गणमान्य लोगों का जुटान Ranchi  रांची। आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की। इफ्तार पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari, मंत्री Hafizul Hasan, वरिष्ठ कांग्रेस नेता Subodh Kant Sahay एवं Sudipto Kumar Sonu सहित कई मंत्री एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को एक-दूसरे से…

Read More

सरायकेला में समावेशी शिक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर Seraikella  समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एनआर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चांडिल नवल किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में नवल किशोर सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर समावेशी वातावरण…

Read More

नाबालिक के साथ शारीरिक छेड़छाड़ के आरोपी को स्पेशल पोक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाइए 4 साल सश्रम कारावास की सजा Seraikella  सरायकेला के स्पेशल जज पोक्सो एक्ट रामाशंकर सिंह की अदालत ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने एवं अपशब्द और अभद्र बातें बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने के एक मामले पर सुनवाई करते हुए मामले के आरोपी हिमांशु पांडेय को 4 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट के अंडर सेक्शन 8 के तहत आरोपी को मामले का दोषी पाते हुए अदालत ने उक्त सजा सुनाने के साथ-साथ ₹2000 जुर्माने की भी सजा सुनाई…

Read More

*गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों ने लिया भाग, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण., Seraikella  सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 17 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न शारीरिक परीक्षा केंद्र स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा लिखित परीक्षा केंद्र का…

Read More

*आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्राप्त सुझावों एवं प्रशासनिक निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए गए निर्देश…* Seraikella  आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत की उपस्थिति में जिला अंतर्गत ईद-उल-फितर, सरहुल, रामनवमी, चैत्र नवरात्र एवं चैती छठ-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सुचारू संधारण के निमित्त जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं अखाड़ा समितियों…

Read More

जिला आजीविका समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, उपयुक्त ने एसएचजी-सीएलएफ सुदृढ़ीकरण, महिला आय-वृद्धि एवं विभिन्न आजीविका योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, Seraikella  सरायकेला–खरसावाँ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गब्य विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी बीपीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के सशक्तिकरण, महिलाओं की आय में वृद्धि तथा विभागीय…

Read More

सरायकेला सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह, Seraikella  सरायकेला। नगर पालिका ओड़िआ मध्य विद्यालय के वर्ष 1994 के आठवीं पास-आउट छात्रों की पहल पर रविवार को सदर अस्पताल सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 22 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 27 लोग रक्तदान के लिए पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद विभिन्न कारणों से पांच लोगों का रक्त नहीं लिया जा सका। इसके बावजूद रक्तदाताओं के उत्साह और सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…

Read More