Author: Team eDesk

खरसावां क्षेत्र की सड़कों को आरसीडी में अपग्रेड करने की मांग खरसावां विधायक ने विधानसभा में उठाई, kharsawan  खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण मार्गों के निर्माण और उन्नयन का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया गया। खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने 13 मार्च 2026 को शून्यकाल के दौरान क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के अंतर्गत छोटाबांधो से खरसावां होते हुए बलियाटांड़, गितिलता, जामडीह, चिरुगुड़ी, छोटा चाकड़ी, दलाईकला से पदमपुर तक जाने वाला मार्ग फिलहाल ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है।…

Read More

खरसावां के मस्जिदों में अदा की अंतिम जुमें की नमाज, रोजा-नमाज कुबुलयत और अमन-चैन की मांगी दुआ, कुरआन पर अमल कर अल्लाह की कुरबत कर सकते हासिल-मौलाना रजवी kharsawan  रमजान-उल-मुबारक का अलविदा जुमा (अंतिम जुमा) की नमाज के लिए खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भीड उमड़ पडी। सुबह से ही लोग अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने की तैयारी में थे। बूढे और युवा ही क्या बच्चों में भी एक गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद से नहा धो पाक पवित्र हो सूरमा व इत्र लगाकर मस्जिद का रूख किया। खरसावां के…

Read More

खरसावां में एनआईएलपी संबंधी में शिक्षको की हुई मासिक गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ kharsawan  खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता मे एनआईएलपी संबंधी सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का मार्च माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में…

Read More

कुचाई में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील, kuchai  कुचाई क्षेत्र मे आगामी सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को कुचाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने की। इस दौरान क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही…

Read More

केद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा चाईबासा में तसर बीज उत्पादन पर कार्यशाला का आयोजन,  जनजातीय आजीविका सुदृढ़ करने में युवाओं की भूमिका पर जोर Chaibasa  चाईबासा, 13 मार्च 2026। केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चाईबासा में “तसर बीज उत्पादन में नवीन प्रगति एवं भावी रणनीतियाँ: जनजातीय सशक्तिकरण एवं युवा सहभागिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहायक उद्योग निदेशक कार्यालय, चाईबासा (जिला पश्चिम सिंहभूम, झारखंड) में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री आदित्य नारायण, वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), चाईबासा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

*गृह रक्षा वाहिनी बहाली हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा की तैयारियों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया संयुक्त रूप से जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…* Seraikella  सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी के विज्ञापन सं0–01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूनायत द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। यह शारीरिक जांच परीक्षा सह लिखित परीक्षा आगामी 17 मार्च 2026 से बिरसा मुंडा…

Read More

*समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश…* Seraikella  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई की गई। प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता दरबार में मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित पीआगो (Piaggio) शोरूम तथा श्रीराम फाइनेंस द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी कर खराब ऑटो वाहन उपलब्ध कराने एवं वाहन एक्सचेंज की प्रक्रिया में राशि के गबन…

Read More

*भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ…* Seraikella  भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLD) कार्य के सफल संचालन हेतु जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेंदर उरांव, कार्यपालक दण्डाधिकारी सरायकेला श्री सतेंद्र महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार…

Read More

सरायकेला के दुगनी में संजय नदी पर 95.43 करोड़ की नहर योजना में आई तकनीकी बाधा, संशोधित प्रस्ताव प्रक्रिया में Seraikella  सरायकेला के दुगनी में संजय नदी पर प्रस्तावित बराज निर्माण योजना को लेकर विधानसभा में उठे सवाल पर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने जवाब दिया है। विधायक दशरथ गागराई द्वारा 12 मार्च 2026 को पूछे जाने वाले तारांकित प्रश्न संख्या–39 के उत्तर में विभाग ने योजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वर्ष 2018 में लगभग 95.43 करोड़ रुपये की लागत से बराज निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया था, जिसे वर्ष 2021 तक…

Read More

सारंडा क्षेत्र के लिए जोबा माझी ने केंद्र से की पीएम सड़क योजना देने की मांग-लोस में बजट सत्र के दौरान अनुपूरक अनुदान पर बोलते हुए सांसद ने सिंहभूम और झारखंड के लिए कई मांगों को प्रमुखता से रखा Chakradharpur  चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद और लोकसभा में झामुमो संसदीय दल के नेता जोबा माझी ने गुरूवार को बजट सत्र के अनुपूरक अनुदान के दूसरे फेज में बाेलते हुए सिंहभूम संसदीय क्षेत्र एवं झारखंड राज्य से संबंधित कई मांगों को प्रमुखता से रखा। जोबा माझी ने सदन में कहा कि वे सारंडा जैसे क्षेत्र से आती हैं, जहां जगह-जगह आईईडी…

Read More