सरायकेला के दुगनी में संजय नदी पर 95.43 करोड़ की नहर योजना में आई तकनीकी बाधा, संशोधित प्रस्ताव प्रक्रिया में
Seraikella
सरायकेला के दुगनी में संजय नदी पर प्रस्तावित बराज निर्माण योजना को लेकर विधानसभा में उठे सवाल पर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने जवाब दिया है। विधायक दशरथ गागराई द्वारा 12 मार्च 2026 को पूछे जाने वाले तारांकित प्रश्न संख्या–39 के उत्तर में विभाग ने योजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की है।
विभाग के अनुसार, वर्ष 2018 में लगभग 95.43 करोड़ रुपये की लागत से बराज निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया था, जिसे वर्ष 2021 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था।
सरकार ने बताया कि दुगनी बराज के निर्माण के दौरान बराज के चारों पियर्स (स्तंभों) के नीचे निर्धारित गहराई पर हार्ड स्ट्राटा (कठोर चट्टान) नहीं मिलने के कारण लगभग तीन मीटर अधिक गहराई तक खुदाई करनी पड़ी। इसके चलते पियर्स की लंबाई बढ़ानी पड़ी, जिससे परियोजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई। जल संसाधन विभाग ने यह भी बताया कि इस संबंध में संशोधित प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कार्य को फिर से शुरू कर जल्द से जल्द योजना को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस जवाब से यह स्पष्ट हुआ है कि तकनीकी कारणों से योजना में देरी हुई है, हालांकि सरकार ने कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है।
खरसावांः फोटो संख्या 3 खरसावां विधायक दशरथ गागराई।
June 21, 2026 3: 06 pm
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
