खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता का आयोजन, 18 से 21 मार्च तक रंगमंच का महोत्सव,
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन भाषा उत्थान एसोसिएशन के तत्वावधान में 18 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन खरसावां के राजमहल चौक (गोपबंधु चौक) में होगा। इस चार दिवसीय आयोजन में ओडिशा और झारखंड के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपनी-अपनी नाट्य प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
18 मार्च: सबुज संघ कला निकेतन (केरा) द्वारा किनिनेला मना कलानगर नाटक का मंचन।
19 मार्च: श्री श्री मां मनसा ओपेरा (दलकी) द्वारा राखी देइगला अखिरे लुहा।
20 मार्च: मां शीतला गीतिनाट्य समाज (जामबनी) द्वारा शीतला मंगल नाम जगति पाला।
21 मार्च: गोपाबंधु नाटक विभाग (खांडामौदा) द्वारा ए जुगरा बिशाल्य करणी।
हर दिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि नाटक मंचन रात 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इस आयोजन को झारखंड सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग रांची तथा ओडिशा सरकार का भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग (भुवनेश्वर) का सहयोग प्राप्त है।
सांस्कृतिक महत्व
यह प्रतियोगिता ओडिया भाषा, साहित्य और रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन में पारंपरिक लोकनाट्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कलाकारों की विविध प्रतिभा देखने को मिलेगी।
स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
August 20, 2026 7: 51 pm
Breaking
- राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के उत्थान को लेकर कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक, चारों बिंदुओं पर प्रस्ताव सरकार को भेजने की मांग, हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीओ को सौंपने का निर्णय
- आमदा में चोरी के गहने बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; करीब पांच लाख के जेवर व सामान जब्त
- सदर अस्पताल से चोरी बाइक के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो स्प्लेंडर बरामद
- जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत, मातकमडीह को 3-0 से हराकर अर्जुना कप की दौड़ में मजबूत की दावेदारी,
- उपायुक्त ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित की समीक्षा बैठक संपन्न…* *स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- दो साल से फरार डकैती कांड का आरोपी बदला नाम-पता, आदित्यपुर से गिरफ्तार
- खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत छह घंटे तक नहीं मिला इलाज, रास्ते में एक और अस्पताल में दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम,
- हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड, 13 साल से अधूरा है निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद काम पूरा नहीं; अब 3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर