गम्हरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हूुए टाटा स्टील के
गोदाम से तांबे की चोरी का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,
Gamharia
सरायकेला-खरसावां जिले में तांबे की चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गम्हरिया थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 12 मार्च 2026 से जुड़ा है, जिसमें धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित कंपनी स्टोर रूम से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे के बने वाटरट्यूब कंडक्टर और पीतल से बने गोलाकार घास बुश की चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों ललन महतो, विजय लोहार, आकाश गोप, गौतम कुमार तथा आफिक अली समेत अन्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तांबे के वाटरट्यूब (करीब 48 किलो), पीतल के गोलाकार सामान (करीब 66 किलो) तथा घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन (पिकअप) भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस छापेमारी अभियान में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक, अरूण कुमार महतो, रामाशीष शुक्ला, मनोज कुमार, हवलदार बहादुर हांसदा शामिल थे।
June 26, 2026 6: 27 pm
Breaking
- डेम से युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी, पुलिस ने शुरू की जांच
- खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह
- कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प,
- खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद,
- मोहर्रम एक त्योहार नही बल्कि है मामत का दिन नौंवी पर हुई नेयाज फातिया, युवओं ने दिखाए हैरतअग्रेज करबत अल्लाह के बंदों की रूह के सुकून की हुई दुआ
- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण मिले, सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां…*
- सरकारी कार्यालय, न्यायालय, विद्यालय एवं अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू सेवन एवं थूकने पर लगेगा जुर्माना…* *खुली सिगरेट की बिक्री एवं होटलों में धूम्रपान निषेध नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ*
- खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण; एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना…*
