Author: Team eDesk

सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात Seraikella ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ मीडिया के साथ बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की मौजूदा स्थिति, पत्रकारों की भूमिका तथा प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद को और मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में…

Read More

*आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…* Seraikella  जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में संचालित “आयुष ग्राम” रघुनाथपुर (नीमड़ीह प्रखंड) में आज आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित ग्रामीणों की आयुष पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार होमियोपैथी औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही, उपस्थित ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है…

Read More

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न…* विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर , समयबद्ध निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश…* *योजनाओं का स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार, अंतिम पायदान तक लाभ पहुँचाने एवं लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश…* Seraikella  समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में उपायुक्त के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं…

Read More

खरसावां में अक्षय तृतीया पर प्रभु जगन्नाथ की विशेष पूजा-अर्चना हुई, चक्के की पूजा कर प्रभु के रथ का निर्माण हुआ शुरू, रथयात्रा 16 जुलाई को, Kharsawan  खरसावां में अक्षय तृतीया पर सोमवार को खरसावां व हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ रथ निर्माण के लिए लकड़ी व औजार की पूजा की गयी। अक्षय तृतीया को ही ओडिशा के पुरी समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में रथ निर्माण कार्य शुरू करने की परंपरा है। पुजारियों ने पहले रथ के चक्के पर पूजा की। कुल्हाड़ी से लकड़ी के टोना को काटकर रथ निर्माण कार्य की शुरुआत की। मौके…

Read More

सरायकेला के महालिमोरूप की असहाय विकलांग विधवा पद्मावती मल्हा सरकारी योजनाओं से वंचित, भीख मांगने को विवश* Kharsawan  सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप से एक गंभीर मामला सामने आया है। मामला यह है कि एक गरीब विकलांग विधवा महिला पद्मावती मल्हा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है। बता दें कि उनका कोई अपना आवास नहीं है। वह मजबूरन महालिमोरूप में अकेली एक टूटी फूटी झोपड़ी में रहती हैं। उसके पति स्वर्गीय मनोज लोहार के आकस्मिक देहांत के बाद पद्मावती असहाय हो गई हैं। उसका दोनों पांव अपंग होने की वजह से उन्हें चलने…

Read More

खरसावां में फिर से छऊ महोत्सव आयोजन की मांग, विधायक के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले छऊ कलाकार, खरसावां में ‘पूजा एड’ के नाम पर मात्र मिलती है एक लाख की राशि  Kharsawan  सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में छऊ महोत्सव-2026 के पुनः आयोजन को लेकर पहल तेज हो गई है। खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में छऊ नृत्य शैली के गुरु एवं कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर सरायकेला की तर्ज पर खरसावां में भी छऊ महोत्सव आयोजित कराने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत…

Read More

अक्षय तृतीया पर श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा, रथ निर्माण कार्य शुरू Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, सरायकेला परिसर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद पारंपरिक रीति के अनुसार रथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान यजमान के रूप में भक्ति कार्तिक परीक्षा शामिल हुए। पूजा संपन्न होने के उपरांत शुभ मुहूर्त में कारीगरों ने रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू की। रथ…

Read More

पैलेस रोड स्थित केदारनाथ सैलून के ऊपर लगी आग, स्थानीय युवकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा Seraikella  सरायकेला नगर क्षेत्र के पैलेस रोड में स्थित केदारनाथ सैलून के ऊपर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तत्परता व साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने तत्काल दमकल विभाग को भी सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को नियंत्रित कर लिया। इस त्वरित…

Read More

पैलेस रोड स्थित केदारनाथ सैलून के ऊपर लगी आग, स्थानीय युवकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा Seraikella  सरायकेला नगर क्षेत्र के पैलेस रोड में स्थित केदारनाथ सैलून के ऊपर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तत्परता व साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने तत्काल दमकल विभाग को भी सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को नियंत्रित कर लिया। इस त्वरित…

Read More

झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, 21 अप्रैल से लागू होगा नया आदेश, Seraikella  रांची: राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा K.G. से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी।…

Read More