Author: Team eDesk

खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ Kharsawan  खरसावां प्रखंड में ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बकरा विकास योजना के तहत 11 लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, बीपीए सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।…

Read More

खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित, Kharsawan  झारखंड अधिविद्य परिषद की मैट्रिक परीक्षा-2026 में खरसावां प्रखंड के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र रौनक हेम्ब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। रौनक ने 97.80 प्रतिशत अंक (कुल 489 अंक) प्राप्त कर न सिर्फ सरायकेला-खरसावां जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि कोल्हान प्रमंडल में भी द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रौनक की इस उपलब्धि से पूरे खरसावां क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर…

Read More

कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित Kuchai  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह) में जिले को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन के करकमलों से सरायकेला-खरसावाँ जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पंचायत को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र…

Read More

*खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…* Kharsawan  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पुनीदा एवं गांगुडीह में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के क्रम में कुल 04 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ Seraikella  सरायकेला। जिले के खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जब स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “खेल बैंक” की भी शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं के…

Read More

खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील, Kharsawan  खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में खरसावां के कुड़मालि विभाग द्वारा महान कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने उनके जीवन, साहित्यिक योगदान तथा…

Read More

सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश, Kuchai  सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सजमत रांची के द्वारा संचालित कुचाई कल्याण अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली और उनके कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान दो एमबीबीएस एवं आयुष चिकित्सक…

Read More

कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त Kuchai  कुचाई प्रखंड के अरुवां पंचायत के बिरहोर जोड़ासारजम गांव में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं लाभ की जानकारी साझा करना था। कार्यक्रम के दौरान नल-जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव, सामुदायिक सहभागिता तथा जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित…

Read More

जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील, Seraikella Kharsawan  सुचना एवं जनसंर्पक विभाग सरायकेला खरसावां के सौज्नीय एवं लोक कला मंच खरसावां, छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां और जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के कलाकारों के द्वारा खरसावां प्रखंड के अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के खिलाडीसाई एवं रामपुर, सरायकेला के छोटादावना और डूगूलडीह तथा राजनगर के बडासिजुलता के हुडूगुटू एवं जामबनी में गीत, संगीत व नुक्क्ड नाटक के माध्यम से कलाकारों ने विशेष रूप से डायन…

Read More

जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।* Jayapur पश्चिम बंगाल प्रथम चरण चुनाव प्रचार शेष एक दिन बचे हैं, 23 अप्रैल को मतदान होना है । सभी पार्टी के राजनेता प्रचार प्रसार में एड़ी चोटी एक कर दिया है । जंगल महल क्षेत्र पुरुलिया जिला के जयपुर और बाघमुण्डी विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा अपना प्रत्याशी उतारा है । केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो , केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र…

Read More