Author: Team eDesk

अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा Jagnathpur जगन्नाथपुर: चक्रधरपुर के पोटका क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवाएं अब जगन्नाथपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर नए पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर की तरह ही जगन्नाथपुर में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण…

Read More

*उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…* Seraikella  समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, माननीय ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, माननीय सांसद एवं विधायक प्रतिनिधिगण, उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हसदा, शासी परिषद के सदस्यगण तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के…

Read More

सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई Seraikella सरायकेला। जिले में तंबाकू नियंत्रण कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में मुख्यालय क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन दुकानों एवं गुमटियों की जांच की गई, जिसमें पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट बेचने वाले कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में संचालित दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी…

Read More

शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण Sonuva  सोनुवा: सोनुवा प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाईं में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक जगत माझी ने लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाले उक्त चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास पूजा अर्चना और शिलापट का अनावरण कर किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विद्यालय में कमरों की…

Read More

अंजली हेम्ब्रोम की लस्सी के कायल हुए विधायक जगत माझी, कहा– मेहनत और आत्मनिर्भरता की हैं मिसाल -लस्सी का स्वाद चखा, कार्यों की सराहना की, कारोबार बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा Sonuva  सोनुवा: मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गीलोटा गांव निवासी अंजली हेम्ब्रोम आज क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सोनुवा-चक्रधरपुर सीमा पर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के समीप यात्री पड़ाव परिसर में लस्सी बेचकर वे सम्मानपूर्वक आजीविका चला रही हैं। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी…

Read More

कुचाई थाना प्रभारी बने रविन्द्र सिंह मुंडा, बोले-बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Kuchai  सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रविन्द्र सिंह मुंडा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कुचाई थाना में आयोजित औपचारिक प्रक्रिया के तहत निवर्तमान थाना नरसिंह मुंडा ने उन्हें थाना का प्रभार सौंपा। गौरतलब है कि हाल ही में हुए पुलिस विभाग के तबादला आदेश के तहत रविन्द्र सिंह मुंडा का स्थानांतरण दलभंगा ओपी से कुचाई थाना किया गया है। जबकि नरसिंह मुंडा को कांड्रा थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। कुचाई…

Read More

13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां जिले की टीम, Seraikella  झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 से 7 जून 2026 तक धनबाद स्थित स्थित डॉ. जे.के. सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में आयोजित होने वाली 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की महिला एवं पुरुष टीम हिस्सा लेगी। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की ओर से चयनित…

Read More

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुपाय सोय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, Kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत कुचाई गांव के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुपाय सोय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड गई। सुपाय सोय के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों की बडी संख्या उनके आवास पहुंची और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर…

Read More

*नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त, 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद…* Nimdih  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसूचना संकलित कर दिनांक 02 जून, 2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़ीबासा एवं महतोडीह में विधिवत छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 02 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया…

Read More

*स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत “चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो” अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक…* Seraikella  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत संचालित “चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो” अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों, गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना है।…

Read More