भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत समिति
सदस्य सुपाय सोय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत कुचाई गांव के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुपाय सोय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड गई। सुपाय सोय के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों की बडी संख्या उनके आवास पहुंची और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा, सुपाय सोय तेरा नाम रहेगा के नारे लगाकर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुपाय सोय एक कर्मठ, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घडी में संबल प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, मुखिया सिद्धेश्वर जीको, प्रदीप सिंहदेव, अमित केसरी, विवेकानंद प्रधान, अनीता सोय, होपना सोरेन, राउतु हाईबुरु, प्रशांत महतो, लादूराम हेंब्रम, अखिलेश महतो, प्रदीप प्रधान, रघु हाईबुरु, नाथूराम हेंब्रम, मंगल जामुदा सहित बडी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।
October 27, 2026 10: 06 am
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
