कुचाई थाना प्रभारी बने रविन्द्र सिंह मुंडा, बोले-बेहतर
पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
Kuchai
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रविन्द्र सिंह मुंडा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कुचाई थाना में आयोजित औपचारिक प्रक्रिया के तहत निवर्तमान थाना नरसिंह मुंडा ने उन्हें थाना का प्रभार सौंपा। गौरतलब है कि हाल ही में हुए पुलिस विभाग के तबादला आदेश के तहत रविन्द्र सिंह मुंडा का स्थानांतरण दलभंगा ओपी से कुचाई थाना किया गया है। जबकि नरसिंह मुंडा को कांड्रा थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। कुचाई थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में रविन्द्र सिंह मुंडा में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय कायम करने को अपनी प्राथमिकता बताया। नवपदस्थापित थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह मुंडा ने कहा कि कुचाई थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कडी नजर रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इसी क्रम में रविन्द्र सिंह मुंडा को कुचाई थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुचाई थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ होगी तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
