Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
खरसावां के सिलपिंगदा में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति पर दी जानकारी, महिला सुरक्षा एक सभ्य और प्रगतिशील समाज के लिए अनिवार्य है-गौरव कुमार Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवती क्षेत्र स्थित सिलपिंगदा गांव में पुलिस प्रशासन के द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को अलग-अलग सामाजिक और कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। ग्राम सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा,…
कुचाई के रेगाडीह में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर, विधायक ने किया उद्घाटन, ग्रामीण को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है-गागराई Kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत रेगाडीह गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया।खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं बच्चों की…
खरसावां मे आदिवासी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, Kharsawan खरसावां के आदिवासी कला संस्कृति भवन खरसावां में 8 मई से 10 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गई। इस शिविर मे आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान को बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प लिया गया। यह प्रशिक्षण अपना अधिकार संगठन, आदिवासी हो समाज महासभा जन अधिकार मंच एवं धरती आबा अधिकार मंच रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के करीब 35 युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के…
कुचाई के अरुवाँ में पुलिस की ग्राम सभा कर ग्रामीणों को किया जागरूक, kuchai कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुवां पंचायत के अरुवाँ गांव में रविवार को कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। ग्राम सभा में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशाखोरी से मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, बच्चा चोरी की अफवाहों से बचाव, डायल-112 सेवा, डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही “गुड…
सरायकेला टाउन हॉल में पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर प्रशिक्षण Seraikella सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा शनिवार को टाउन हॉल में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के लिए फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर के उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी हेडक्वार्टर पूजा कुमारी, डॉ. चंदन एवं डॉ. अनिर्बन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति…
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी स्थित जोम्बरो में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित, जिले ने खेल में सदैव राज्य को किया गौरवान्वित-गागराई, Kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी स्थित जोम्बरो स्कूल मैदान में हाॅकी खेल कमिटि के आयोजित तीन दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता संर्पन हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दस टीमों के वर्ग में पहला पुरस्कार बी.एस.टी नावदा ए टीम को दिया गया। वहीं आठ टीम वर्ग में पहला पुरस्कार जववेडा…
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लुदीबेरा और कोमाय में एसएसबी ने की विलेज मीटिंग, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, Kuchai 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कार्य क्षेत्र अंतर्गत “सी” कंपनी लुदीबेरा द्वारा कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लुदीबेरा और कोमाय टोला (बुरुहातु) में महत्वपूर्ण विलेज मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट शक्ति सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को…
खरसावां में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, बैंक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को दिए गए आवश्यक निर्देश, Kharsawan खरसावां क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर खरसावां थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, मेडिकल स्टोर संचालक, पेट्रोल पंप संचालक तथा ज्वेलरी शॉप संचालक शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने बैंक एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखने, संदिग्ध…
जनता दरबार में उठीं सड़क अतिक्रमण, अवैध शराब और स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतें Seraikella सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किए जाने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति एवं संपर्क पथ की मरम्मत, धान अधिप्राप्ति, राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत निजी विद्यालयों…
सुरक्षा एवं सुविधा दोनों के बीच संतुलन बनाकर कार्य करना आवश्यक -मनोज चौधरी Seraikella सरायकेला नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। लंबे समय से बस्तीवासियों के विरोध के कारण रुका हुआ तीसरे फीडर का कार्य अब पुनः शुरू हो गया ज्ञात हो कि वर्तमान में टाउन क्षेत्र में मात्र दो फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। RDDS योजना के अंतर्गत तीसरे फीडर हेतु 33,000 लाइन से नई लाइन खींचने का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन राजबांध…