खरसावां में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू,
जीपीडीपी को पारदर्शी और सहभागी बनाकर स्थानीय जरूरतों के
आधार पर सही विकास योजनाए तैयार करना उदेश्य-बीडीओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में खरसावां, सिमला, विटापुर, बुरूडीह, चिलकू, जोजोडीह, तेलाईडीह, कृष्णापुर, जोरडीहा, रिडिंग, हरिभंजा, दलाईकेला एवं बडाआमदा के ग्राम पंचायतों के सहजकर्ताओं ने भाग लिया।

शिविर का विधिवत उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा एवं खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को अधिक प्रभारी, पारदर्शी और सहभागी बनाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों के आधार पर सही विकास योजनाए तैयार करना उदेश्य है। उन्होने कहा कि पंचायत प्रतिनिकधयों एवं कर्मियों की कार्यक्षमता बढाना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा ने कहा कि सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर ही प्रखंड का सर्वांगीण विकास संभव है। पंचायतों के विकास कार्यों को निर्धारित थीम के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य प्रखंडों के मुखियाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रतियोगी भावना के साथ कार्य कर अपने पंचायत और प्रखंड को विकास की नई पहचान दिलाने का प्रयास करना चाहिए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अमलेश कुमार सिन्हा एवं प्रखंड समन्वयक भुपेन्द्र महतो ने प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के महत्व, ग्राम पांच सहायता दल एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति की भूमिका पर चर्चा की गई। पंचायत की वर्तमान स्थिति के विश्लेषण के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक, स्थानीय सतत विकास लक्ष्य, विभागीय आंकड़ों, मोबाइल सर्वे एवं ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के विभिन्न पंचायत के मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया इन्द्रजीत उरावं, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया सबिता मुंडारी सहित मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
