Author: Team eDesk

बजट मे झारखंड के साथ अनदेखी-प्रर्मेंद्र Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बजट में किसानों, युवाओं, गरीबों, मजदूरों एवं आम जनता के लिए कोई राहत की बात नहीं है। झारखण्ड के साथ अनदेखी की गयी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमीरों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है।

Read More

यह बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस-सिंहदेव Kharsawan सरायकेला खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग का तो ख्याल रखा ही गया है साथ में शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस किया गया है, मेडिकल और आईआईटी के सीटो में बढ़ोतरी अच्छा कदम है । जल-जीवन मिशन के अवधि का विस्तार होना झारखंड के लिये फायदेमंद है क्योंकि यहाँ 53% ही काम हुआ है ।

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल में मातृ-पितृ एवं गुरु पूजन कार्यक्रम, हमारे शास्त्र में कहा गया है कि माता-पिता एवं गुरु हमारे हितैशी हैं-अभय कुमार Kharsawan जमशेदपुर श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन एवं शिक्षक के प्रति श्रद्धा का कार्यक्रम मॉडल स्कूल खरसावां में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक योग वेदांत के सदस्य अभय कुमार बेहेरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विधि व्यवस्था एवं संचालन की प्रक्रिया में सहयोग योग वेदांत के सदस्य मनीष चंद्र जहरी, अर्जुन उरांव और अश्विनी कुमार प्रधान ने सामूहिक रूप से एक साथ किया। मौके पर योग वेदांत के सदस्य अभय…

Read More

कुचाई के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई भावभीनी विदाई, सरकारी सेवा हमें लोगों की सेवा करने का अवसर देता है-बीडीओ Kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुचाई प्रखंड के रोलाहातु एवं रूगुडीह पंचायत के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अशोक महतो को माला पहनकर विदाई दी। सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को विदाई देते हुए कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि जो कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में जब भी आता है तो उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है। सरकारी सेवा हमें लोगों की सेवा करने का…

Read More

खरसावां के सेवानिवृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत एक सरकारी प्रक्रिया है-प्रधान माझी खरसावां खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सेवानिवृत प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगबंधु महतो का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनकी 34 वर्ष चार माह और तीन दिन के कार्यकाल की प्रशंसा की गई। श्री महतो दिक्कत 28 सितंबर 1991 को कुचाई में अपना योगदान दिया था। उसके बाद वह मनोहरपुर, गम्हरिया, राजनगर मे योगदान देने के खरसावां में अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत हो गए। उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक…

Read More

कोल्हान प्रमंडलीय पान-तांती समाज कल्याण समिति का वार्षिक वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, सरकार की गलत नीतियों व विसंगती ने हमारे समाज को बाँट दिया-मोतीलाल Kharsawan खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर में कोल्हान प्रमंडलीय पान तांती समाज कल्याण समिति खरसावां-कुचाई का मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। समरोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमंडलिय पान तांती समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास व केंद्रीय महासचिव हरीश चंद्र भांज ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही समाज की एकता, संस्कृति व प्रपम्परा की रक्षा समेत विभिन्न…

Read More

कुचाई में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, प्रखंड को अफीम मुक्त बनाने का संकल्प,अफीम की खेती के खिलाफ ड्रोन और सैटेलाइट की ली जा रही मदद-एसडीओ Kuchai कुचाई थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, मौजा मुंडा, टोला मुंडां मुंडा-मानकियों की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से कुचाई प्रखंड को अफीम की अवैध खेती से मुक्त करने का संकल्प लिया।मौके पर श्री…

Read More

खरसावां मे सड़क सुरक्षा पर क्रिकेट मैच का आयोजन, सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 पर दी जानकारी, हेलमेट हमेशा पहन कर चलेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करें Kharsawa  खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सडक सुरक्षा के दृश्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो एवं खेल पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में तहत क्रिकेट मैच के माध्यम से सडक सुरक्षा से संबधित जानकारी दी गयी। सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 के बारे में जानकारी दी जा रही है।…

Read More

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के सेवानिवृत्ति शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है-बीईईओ Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। खरसावां के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है । सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को शॉल ओढ़कर व श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर…

Read More

खरसावां में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, दिलाई शपथ, अफीम की खेती और धंधा करना समाज के लिए घातक हैं-एसडीओ, kharsawan खरसावां थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो व सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस दौरान स्थानीय भाषाओं में लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया…

Read More