खरसावां के सिमला में 16 प्रहर श्री श्री हरि राधा-गोविंद
अखंड युगल संकिर्त्तन शुरू, हरे रामा हरे कृष्णा के भजन से
माहौल भत्तिमय हुआ, राधा कृष्णा की भक्ति में डूबे श्रद्वालु
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सिमला गांव में कलश स्थापना के साथ श्री श्री हरि राधा-गोविंद अखंड युगल संकिर्त्तन का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकिर्त्तन समिति सिमला के द्वारा 16 प्रहर दिन-रात्रि श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ शुरू हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई संकीर्तन महायज्ञ में सिमला, गोढपुर, कोलसिमला, हांसदा, हाडीसाई, बुरूडीह सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। हरि संकिर्त्तन में विभिन्न कीर्तन मंडलियो के द्वारा प्रस्तुत हरे रामा हरे कृष्णा के भजन से माहौल भत्तिमय हो गया। इस दौरान सिमला गांव में राधा कृष्णा की भक्ति में डूबे रहे श्रद्वालु। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा पंरपराओं का निवार्हन करना हमारा दायित्व है। सिमला में कई वर्षाे से हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। विगत बुधवार की शाम गंधाधिवास के साथ हरि संकीर्तन शुरू हुआ था। गुरूवार को कलश स्थापना के साथ नाम यज्ञ आरंभ हुई। वही 17 मई को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ में पश्चिम बंगाल के रवि रोय कोटशिला पुरूलिया, कृति भुषण गोराई बरहाबाजार पुरूलिया, गोपाल कैवर्त अताड ईचागढ, अरूण महतो दारूदा कुकडू, संतारी किर्तन मंडली संतारी खरसावां तथा सिमला किर्तन मंडली खरसावां संकीर्तन मंडली के कलाकार भाग ले रहे है।
August 3, 2026 4: 14 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
