जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में भी
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह ने दिखाया अपना जौहर, खेल
खेलने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है- धर्मेंद्र महतो,
seraikella kharsawan सरायकेला के नृपराज प्लस टू उच्च विद्यालय में हुए जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता-2025 में अंडर 17 (युगल) बालिका में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह का एक बार पुनः उम्दा प्रदर्शन रहा। अंडर 17 बालिका (युगल) प्रतियोगिता में राधा कुमारी गोप व राखी बानरा का स्थान अव्वल रहा। अव्वल रहे समस्त प्रतिभागियों को ट्रॉफी से सम्मानित भी किया गया। पहली बार कैरम प्रतियोगिता में जिला में प्रथम स्थान आने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रार्थना सभा में विजेताओं को बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं बल्कि वे सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। खेल खेलने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, अनुशासन विकसित होता है, और टीम भावना का विकास होता है। साथ ही, खेल खेलने से तनाव कम होता है और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। जबकि विद्यालय की शिक्षिका लवली कुमारी ने कहा की खेल हमारे शारीरिक, मानसिक, विकास के साथ-साथ टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा की खेल हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता विकसित करता है। वही प्रदीप कुमार महतो ने कहा की खेल हमें चिंता और तनाव से मुक्ति के साथ-साथ धैर्य, अनुशासन, समयबद्धता और समूह में कार्य करना सिखाती है। खेल शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने भी कहा कि खेल हमें तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व करना सिखाती है। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, सुमित्रा महतो आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 7: 42 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
