झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम अंचल अधिकारी को
सौपा ज्ञापन, झारखंड सरकार ग्राम-प्रधान, मुंडा-मानकी का
जीवन बीमा के साथ सुरक्षा हेतु पहल करने की मांग,
kharsawan खरसावां प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधान महासभा,अंचल समिति खरसावां का मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत होने से पूर्व विगत दिनों बासाहातु ग्राम के मुंडा मंजीत हाईबुरु की हत्या किए जाने पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए खरसावां अंचल अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ग्राम प्रधान, मुंडा मानकी आदि की सुरक्षा को लेकर उचित पहल करने की ज्ञांपन सौंपा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञाापंन में कहा गया है कि ग्राम-प्रधान, मुंडा-मानकी आदि ग्राम में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के अगुवा होते हैं। हम सभी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रीति रिवाजों का सरंक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं। परंतु बहुत ही खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि विगत कई दिनों में हमने अपना कई ग्राम-प्रधान साथी को असमय ही खो दिया है। राज्य में कई जिला के ग्राम-प्रधान साथी की हत्या विगत कई दिनों में अपराधियों के द्वारा कर दी गई है। हम सभी सरकार के साथ तालमेल कर सरकारी कार्यों का निर्वहन सही ढंग से करते हैं एवं गलत कार्यों पर अंकुश लगाते हैं, कारणवश कुछ असामाजिक लोग अपना मनमानी करने मे असफल होने के कारण ग्राम प्रधानों पर जानलेवा हमला या हत्या कर देते हैं। हमें अपने मौजा में रहकर ही सभी कार्यों का निस्पादन करना पड़ता है। दिन-रात ग्रामीणों की समस्या का समाधान को लेकर सजग रहना पड़ता है। पर विगत कई दिनों में ग्राम प्रधानों के साथ हुई ऐसी घटना से हम सभी चिंतित एवं भयभीत हैं। सभी ग्राम प्रधान मुंडा-मानकी का जीवन बीमा कराया जाए एवं किसी ग्राम-प्रधान की हत्या होने पर उनके आश्रितों को 20 लाख रुपये तक का आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से धनेश्वर रौतिया, राजेंद्र राय, मंगला उरांव, नीलकंठ नायक, लालसिंह हेंब्रम, अनिल कुमार मोहंती, सुरेंद्र पूर्ति, गोपाल हाईबुरु, राजेन करमा, तूफान गोप, बलदेव प्रधान, लिंगेश्वर प्रधान, मंगल सिंह जामुदा आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 4: 11 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
