Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
Author: Team eDesk
सरायकेला स्वदेशी जागरण मंच ने गम्हरिया में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार रैली निकाली, लोगों और दुकानदारों को सिर्फ स्वदेशी वस्तु ही खरीदने और बिक्री करने की अपील Gamharia सरायकेला स्वदेशी जागरण मंच के इस रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद, विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो, बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करो, तुर्की बॉयकॉट, एमाजॉन बॉयकॉट, अजरबाईजान बॉयकॉट के नारे लगाए गए. सरायकेला खरसावां जिला के संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा तक विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर रैली निकाली गई। रैली के बाद लोगों और दुकानदारों…
खरसावां ब्लोक, बीआरसी व सीएचसी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कर्मचारियों को दिलाया शपथ, नशा हमारे समाज के ताना-बाना को कर देता है बर्बाद, kharsawan खरसावां मुख्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र खरसावां और सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां में राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि हर साल 31 मई को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करने, लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने, तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया…
राजनगर के सांजड में शकीला मुर्मू को जहरीला सांप ने काट, बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर Rajnagar राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सांजड गांव में 45 वर्षीय शकीला मुर्मू को बीती रात जहरीला सांप ने काट लिया। थोड़ी देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाएंगे तथा बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सरायकेला के कुदरसाई मे तेज रफ्तार बाइक एवं स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार जख्मी Seraikella सरायकेला ।सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत कुदरसाई शिव मंदिर परिसर परिसर स्थित पीपल के पास तेज रफ्तार बाइक एवं स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी पर सवार 55 वर्षीय छुनु सिंह मोदक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा तुरंत घायल को सदर अस्पताल लिया है। जहां उसकी प्राथमिक उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर टक्कर घटनास्थल पर उपस्थित कुछ लोगों ने बाइक को जप्त करते…
जिला पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बिंदुओं पर थानावार परफॉरमेंस की समीक्षा Seraikella आज पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल,सभी अंचल निरीक्षक,थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से में पाक्षिक ऑनलाइन समीक्षा बैठक ( Review meeting) का आयोजन किया गया। उक्त पाक्षिक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निम्न बिंदुओं पर थानावार परफॉरमेंस की समीक्षा की गई एवं आगामी पखवाड़े हेतु बिंदुवार लक्ष्य निर्धारित किया गया :- 1. CCTNS (C A S )के तहत विभिन्न प्रपत्रों के प्रविष्टि की स्थिति 2. 1 मई से अब तक प्रतिवेदित कांडों…
कुकड़ू में प्रखंड स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* Kukdu कुकड़ु: शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय विश्व महामारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ्य सहियाएं और प्रखंड क्षेत्र की किशोरियां उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हीमोग्लोबिन की जांच की गई और आयरन टेबलेट…
चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान को लेकर कुकड़ू में कार्यक्रम आयोजित* 28 मई से 11 जून तक ग्राम और पंचायत स्तर में होगा कार्यक्रम- बीडीओ Kukdu कुकड़ु: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने किया। यह अभियान 28 मई से 11 जून 2025 तक ग्राम और पंचायत स्तर पर चलेगा।अभियान की शुरुआत रेड डॉट चैलेंज के साथ हुई, जिसका उद्देश्य माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला…
सरायकेला जिला परिषद सदस्यो ने नए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करने की मांग Seraikella सरायकेला।जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, काली चरण बानरा,आमोदिनी महतो, पिंकी मंडल, सविता मार्डी,सबित्री बानरा,सुलेखा हांसदा,असित पत्र ने नए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात की तथा जिला परिषद के योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करने की मांग रखी। जिला परिषद के सदस्य शंभू मंडल ने उपायुक्त से कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत चयनित योजनाएं सीधे ग्रामीण क्षेत्र और लोगों से जुड़े हुए रहते हैं…
गम्हरिया के बोलाइडीह मे फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस Gamharia गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलाइडीह रोड नंबर 9 से शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान 63 वर्षीय रामाधार प्रसाद के रूप में की गई है. सुबह जब परिजनों ने उन्हें कमरे में कुर्सी के सहारे फंदे से लटका देखा, तो घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल यह स्पष्ट…
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन Jamshedpur जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग द्वारा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा जी ने सभा का गौरव बढ़ाया साथ ही साथ सभा में अध्यक्ष के तौर पर कुलानुशासक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार साहु, वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद, विकास पदाधिकारी डॉ. सलोमी कुजूर तथा सी.वी. सी. डॉ. अन्नपूर्णा झा भी सम्मिलित थीं l कार्यक्रम…