आदित्यपुर के भूमिहीनों का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना के तहत सांसद ने 120 लाभुकों को सौंपी फ्लैट की चाबी,
Adityapur आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 9 स्थित काशीडीह में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के 120 लाभुकों का घर का सपना साकार हुआ। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भूमिहीन लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। सांसद ने लाभुकों के बीच फ्लैट की चाबियां सौंपी। आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहले चरण के कुल 120 लोगों को तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट में गृह प्रवेश कराया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सांसद जोबा माझी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी के अलावा सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, झामुमों केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, कांग्रेस नेता केपी सोरेन, जगदीश नारायण चौबे आदि मौजूद रहे। मौके पर सांसद जोबा माझी ने पीएम आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैट का अवलोकन किया। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयास से रोटी कपड़ा और मकान लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बेघर और भूमिहीन को अब अपना मकान होगा, इसी कड़ी में पीएम आवास योजना है। सांसद ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो भूमिहीन थे, झोपड़ी के घरों में रह रहे थे उन्हें अब पक्का मकान देने का प्रयास सरकार ने किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के तहत दो कमरे का मकान राज्य सरकार द्वारा दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि यह योजना पूर्णत राज्य सरकार की है, जो केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग परिवार के साथ पशुपालन भी करते हैं, लिहाजा उन्हें दो कमरे का मकान देने की योजना राज्य सरकार ने बनाई है। सांसद ने कहा कि दोनों ही योजनाएं अत्यंत जन उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 काशीडीह में कुल 780 फ्लैट का निर्माण होना है। जिसमें 23 ब्लॉक बनेंगे। जिसमें पहले चरण में चार ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है, अन्य 19 ब्लॉक निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि अगले 3 महीने में अन्य 120 लाभुकों को भी मकान तैयार कर चाबी सौंपी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक फ्लैट की लागत 6 लाख 42 हजार है, जिसमें भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की ओर से ढाई लाख रुपए प्रति फ्लैट सब्सिडी लाभुकों को दिया गया है। लाभुक को चार किश्त में 3 लाख 92 हजार रुपए प्रति फ्लैट अदा करने के बाद उनके नाम रजिस्ट्री की गई है। मौके पर काफी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
October 22, 2026 12: 28 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
