गम्हरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल
नौ सड़कों के सुदृढीकरण कार्य योजनाओं का शिलान्यास
Gamhariya सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के मुर्गाघुटू-तिलका चैक में बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुल नौ सड़क सुदृढीकरण योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा किया गया । कुल नौ सडकों योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन तथा सांसद जोबा मांझी को उपस्थित होना था। परंतु कुछ कारणवश हुए अनुपस्थित रहे। इसमें सरायकेला प्रखंड के दो योजनाएं ग्राम कुदरसाही से हाथीमारा तक पथ सुंदरीकरण, थोलकों से कोपे-हुड़गदाह पथ सुंदरीकरण तथा अन्य सड़क योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं की स्वीकृति पूर्व में चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुई थी।
October 22, 2026 12: 27 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
