खरसावां में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू,
खरना आज, महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया…
श्रद्वा व अनन्य भक्ति का पवित्र पर्व हैं छठ
Kharsawan
खरसावां में श्रद्वा व अनन्य भक्ति का महापर्व छठ व्रत नहाय-खाय के साथ ही प्रारंभ हो गया। कद्दू की सब्जी, दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण करके व्रतियों ने इस पर्व की शुरूआत की। इस दौरान शनिवार अहले सुबह से सोना नदी में स्नान के लिए व्रतियों की भी उमड पडी। पूरे क्षेत्र में महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया… जैसे छठ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। इस दिन चने की दाल, कदू व अरूवा चावल के प्रसाद का विशेष महत्व है। इस प्रसाद को लेने के बाद व्रतियों का उपवास शुरू हो जाता है। इसके अगले दिन बनने वाले प्रसाद को व्रतियों द्वारा जूठा करने के बाद ही किसी को दिया जाता है। इस क्रिया को खरना अथवा लोहंडा कहा जाता है। पूजा के सामानों की खरीददारी के लिए दिन भर बाजार में भीड रही। सूप से लेकर गन्ना व फलों की खूब बिक्री हुई। इसमंे आस पास के लोगों को भी शामिल किया गया। व्रतियों ने छठ मैया को कदू-भात भोग लगाया। इसके पहले घर की साफ सफाई की गयी। बालो को धोकर व्रतियों ने स्नान किया। लहसुन व प्याज पूरी तरह से वर्जित रहा। नमक के स्थान पर सेंधा नमक का प्रयोग किया गया। तकरीबन हर घर में कदू-भात बनने के कारण खरसावां इसकी महक से गमकता रहा।
70 रूपए पीस बिका कद्दू
छठ पर्व को लेकर इन दिनों बाजार में फलांे के दाम आसमान छूने लगे है। छठ के दौरान कद्दू का विशेष इस्तेमाल होता शुक्रवार को खरसावां बजार में 50 से 70 रूपये पीस कद्दू बिका। नारियल, केला कांदा, गाजर, अंगूर, संतरा, अनार, सेब सहित विभिन्न फलो की कीमत बेतहाशा वृद्वि हुई। लोग फलों की खरीदारी करने का साहस नही जुटा पा रहे है।
खरना के साथ शुरू होगा निर्जला उपवास
छठ व्रत के दूसरे व्रती शाम शुद्वता के साथ नए चूल्हे पर खरना का प्रसाद तैयार करेगे। इसे सूर्य देवता को अर्पण करने के बाद स्वंय सेवन कर लोगों के बीच बांटेगे।
दूध को लेकर बुकिंग शुरू
व्रतियों व श्रद्वालुओं द्वारा महापर्व छठ को लेकर गाय के दुग्धों की बुकिंग अभी से ही शुरू हो गयी हैं। श्रद्वालु सुबह से खटालो में पहुंचते रहे है। तथा पूजन के लिए दुग्ध सुरक्षित रखने की गुहार लगाते रहे। गौरतलब हैैं कि भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए गो दुग्ध की आवश्यकता होती हैं।
छठ पर्व के लिए घाटो की गई साफ-सफाई
लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर घाटो की साफ-सफाई की गई। खरसावां के सोना नदी के राजमहल, तलसाई, आमदा तलाब, कुचाई सहित विभिन्न छठ घाटो की साफ-सफाई की गई। ताकि श्रद्वालुओं के आवागमन में परेशानी न हो। खरसावां के आमदा स्थित छठ घाट की साफ-सफाई की गई। छठ पर्व पवित्रता का प्रतीक है।
November 13, 2026 4: 02 pm
Breaking
- खरसावां में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, खरना आज, महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया… श्रद्वा व अनन्य भक्ति का पवित्र पर्व हैं छठ
- एक कदम प्रतिभा की खोज, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अपनी प्रतिभा निखारने का मंच, हर बच्चे में छिपी है कोई न कोई प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संवरेगा भविष्य,
- *50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
- पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
- छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
- मां काली की भक्ति में डूबा खरसावां, पदमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 129वें पदमपुर काली मेले के पांचवें दिन भक्तों की लगी कतार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ टेका मत्था मां के दर्शन से मिलती है विकास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा : अर्जुन मुंडा
- खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व. कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
- दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
