- खरसावां के जोजोपी मे दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, एबीसी सोनापोस को पराजित कर गोडफादर एफसी ने जीत का किया आगाज, युवकों को खेल से मिलती है अनुशासन रूपी सीख-प्रेमेन्द्र मिश्रा
Football competition begins in Jojo खरसावां प्रखण्ड के बड़ाबाम्बो के जोजोपी फुटबॉल मैदान में पाउड़ी शिव मंदिर क्लब के द्वारा दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभआरभं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने खिलाडियों से परिचय और फुटबाॅल को कीक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 32 फुटबाॅल टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच में एबीसी सोनापोस को 1-0 से पराजित कर गोडफादर एफसी की टीम ने जीत का आगाज किया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि खेल से युवकों को अनुशासन रूपी सीख मिलती है। साथ ही नवयुवको को रचानात्मक दिशा मिलती है। गांव के परिवेष से लेकर वैष्विक स्तर पर झारखण्ड की खेल प्रतिभा की धूम है। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 35 हजार एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार एवं ट्रॉफी, तृतीय एवं चौथा स्थान पर रहने वाले टीम को पुरस्कार 10-10 हजार एवं ट्रॉफी रखा गया है। वही प्रतियोगिता में मैन आॅफ द मैच, मैन आॅफ द सीरिज एवं बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार भी रखा गया है। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष नायक, बबलू पूर्ति, सत्यवान गागराई, देवेन नायक, किशन प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
