खरसावां फुटबॉल अकादमी के लिए 12 जुलाई को महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल
Kharsawan
खरसावां। खरसावां फुटबॉल अकादमी की ओर से महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में जिले की इच्छुक महिला खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अकादमी के सचिव पिनाकी रंजन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को खरसावां फुटबॉल अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण के साथ-साथ जिला फुटबॉल लीग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य महिला फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। चयनित खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
अकादमी ने जिले की सभी इच्छुक एवं प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अर्जुना स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
↓
