खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थी समीर बेहरा
अंडर-19 बालक वर्ग में राष्ट्र स्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता
में मणिपुर के इंफाल शहर में दिसंबर को भाग लेंगे,
kharsawan
रांची के खेलगांव में 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित 69 वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया नेशनल आर्चरी चौंपियनशिप टूर्नामेंट-2025 को मॉडल स्कूल खरसावां के समीर बेहरा ने सरायकेला-खरसावां जिला का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल में प्रथम स्थान हासिल किया तथा राष्ट्र स्तरीय खेल में झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुए। गौरतलब है कि बालक वर्ग के अंडर -19 तीरंदाजी में कक्षा 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थी समीर बेहरा ने राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में 615 स्कोर प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल किया है और दिसंबर महीने में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने तथा राष्ट्र स्तरीय खेल में शामिल होने के लिए मणिपुर प्रदेश के इंफाल शहर जाएंगे। प्रभारी प्रधानाचार्या बासमती मिश्रा ने कहा कि समीर बेहरा तीरंदाजी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसका इच्छा है कि एक बार देश का प्रतिनिधित्व कर ओलंपिक खेल में गोल्ड पदक जीतकर आर्चरी के क्षेत्र में पुरे विश्व में अपना देश का नाम रोशन करना। इस लक्ष्य के लिए इसने 8वीं वर्ग से ही इस प्रतियोगिता के लिए अभ्यासरत है। इससे पहले भी अंडर-14 एवं अंडर-17 में दो बार इन्होंने राष्ट्र स्तरीय आर्चरी खेल प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है, परंतु इस बार की राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए पूरे लगन के साथ अभ्यास कर रहा है। खरसावां के टुनियाबाड़ी निवासी समीर बेहरा तीन भाइयों में मझले हैं। इनके पिता इंद्रजीत बेहरा और माता संजू बेहरा दोनों ही मजदूरी का काम करते हैं। इनके सफलता से विद्यालय के शिक्षकों के साथ समस्त विद्यालय परिवार के सदस्यों में खुशी है। इनके लक्ष्य हासिल कराने में विद्यालय की ओर से सहयोग भी मिल रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चन्द्र महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता देवी आदि ने आगे के लिए समीर बेहरा का उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।
October 22, 2026 11: 46 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
