खरसावां 1.57 करोड मे की लागत से बनेगा 25 शैयया
स्पोर्ट्स हॉस्टल, विधायक ने किया शिलान्यास, युवाओं को
मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का नया मंच-गागराई
kharsawan
खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा संचालित आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र में 1.57 करोड मे की लागत से 25 शैयया स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू ने किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खरसावां मे स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का नया मंच मिलेगा। खरसावां क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज खरसावां में प्रस्तावित स्पोर्ट्स हॉस्टल छात्रावास निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में खेल कूद में कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे इस स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण के बाद इसका लाभ उठाए। साथ ही बेहतर खेल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें। इस है। हॉस्टल में खिलाड़ियों के ठहरने, पोषण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुविधा जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, डीएसओ अमित कुमार, डीएसए सचिव मो लिदार, जिप कालीचरण बानरा, कोन्दो कुभंकार, रानी हेम्ब्रम, संजय प्रधान, अर्जुन गोप, अरूण जामुदा, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 29 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
