खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता
में रीडिंग एफसी ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को किया पराजित
और खरसावां एफ सी बनाम चांडिल का मैच रहा ड्रॉ
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए पहले मैच में रीडिंग एफ सी की टीम ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को 2-0 से पराजित कर अपनी पहली चीज दर्ज की। आज खेले गए के एफ सी खरसावां बनाम चांडिल का मैच ड्रॉ रहा । पहले मैच के 15 मिनट में रीडिंग के हिंगुलाल हेंब्रम ने दी एरिया में मिले एक बॉल को खूबसूरती से गोल नेट में डालकर पहला गोल किया जबकि 38 में मिनट में शेर सिंह मुंडा ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दाग कर टीम की बढ़त 2-0 तक पहुंचा दी। मैच के दूसरे हॉफ में सीतारामपुर की टीम ने कई मूव बनाए ओर उसका लाभ उठाते हुए सीतारामपुर के लिए एकमात्र गोल मैच के दूसरे हॉफ के 53 वें मिनट में सनातन हासदा ने दाग कर अपनी टीम को राहत दी। आज खेले गए दूसरा मैच बराबर रहा चांडिल एवं खरसावां की टीम अपना-अपना दूसरा राउंड खेल रही थी। दोनों के लिए ही चीज जरूरी थी। लेकिन मैच समय समाप्त होने तक बराबर पर रहा। इस दौरान दोनों टीमों ने कई अच्छे मुंह बनाए लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। आज के मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, संतोष महतो, शंकर सरदार एवं कृष्ण पाड़ेया, बिरेन पॉल, समीर महतो, रतन मुर्मू और विशाल गोप ने निभाई। इसी मैदान में आगामी 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे पहला मैच रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां बनाम एन बी एस सी सरेंगदा बीच खेला जाएगा। जबकि शाम 4 बजे दूसरा मैच देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर बनाम सुभाष एफ सी चक्रधरपुर के बीच खेला जाएगा।
September 7, 2026 4: 41 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
