खूंटपानी के लोटा में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बिरसा
ब्लस्टर को पराजित कर जगुवर दास कुचूहातु बना चैम्पियन
जीत पर घमंड न करें, हार से घबराएं नहीं-गागराई
kharsawan
खूंटपानी के लोटा फुटबॉल मैदान में यंग राईजिंग स्टार कल्ब कुमारटोला के द्वारा दशहरा के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बिरसा ब्लस्टर को 2-0 से पराजित कर जगुवर दास कुचूहातु की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टिमों ने लिया भाग। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम जगुवर दास कुचूहातु को नगद 30 हजार एवं खस्सी, उप विजेता टीम बिरसा ब्लस्टर को 25 हजार एवं खस्सी, तृतीय स्थान पर रहे मरांग जयरा सोनुवा को 15 हजार एवं खस्सी, चौथा स्थान पर रहे धांगीडीह एफसी को 12 हजार एवं खस्सी, पांचवे स्थान पर रहे अभिषेक ब्रदश, छठे स्थान पर रहे जे सी जतरागुटू, सातवे स्थान पर रहे पटनर एफसी तथा आठवे स्थान पर रहे पवन एफसी के टीम को 10-10 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द सिरीज, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, और टीम भावना का उत्सव है। फुटबॉल केवल एक खेल नहीं है। यह दृढ़ निश्चय, संघर्ष, रणनीति और सहयोग का पाठ पढ़ाता है। जब खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, तो वे केवल गोल करने नहीं जाते, वे अपने भीतर की सीमाओं को तोड़ने जाते हैं। हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन जो सीख आप इस मैदान से लेकर जाते हैं, वह जीवनभर आपके साथ रहती है। उन्होने कहा कि खेल भावना को कभी न भूलें। हर मैच, हर पल, हर दौड़ एक नई शुरुआत है। जीत पर घमंड न करें, हार से घबराएं नहीं। क्योंकि सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो गिरकर भी मुस्कुराए और फिर से उठकर दौड़ लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, यमुना तियु, माधुरी हेम्ब्रम, सकरी दोगो, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, दुर्गा चरण पाडिया, बबलू गोडसोरा, डिम्बू तियु, प्राण सिंह लेयागी, राहुल गोप, विनोद बोदरा, बबलू बोदरा, दुम्बी हाईबुरू, तुलसी महतो, सतिस पुरती आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 10: 44 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
