खरसावां में कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ
जिला फुटबॉल लीग “अर्जूना कप“ का समापन कल
Kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग “अर्जूना कप“ का समापन समारोह आगामी 15 सितंबर को कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा। इस प्रतियोगिता में जिले की 16 प्रख्यात टीम भाग ले रही है। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण दोपहर 1 बजे आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई जबकि समापन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रुप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित कई अन्य ख्याति प्राप्त लोगों को आमंत्रित किया गया है। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दो माह तक चलने वाली जिला फुटबॉल लीग के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
October 22, 2026 12: 26 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
