कुचाई के किताकुटी में दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संर्पन्न, गंडुदिरी को पराजित कर साई बाबा एफसी बना चैम्पियन,
खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है-गागराई
Football competition concluded in Kuchai,
कुचाई प्रखंड के गागरीडीपा मैदान में केएफसी किताकुटी के द्वारा आयोजित एक फुटबॉल प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई आदि शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुरूनालिटा एफसी के टीम को 1-0 से पराजित कर साई बाबा एफसी भुरकुंडा की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम साई बाबा एफसी भुरकुंडा को 15 हजार, उपविजेता टीम गंडुदिरी एफसी को 10 हजार, तृतीय स्थान में रहे बुरूनालिटा एफसी, चौथा स्थान में रहे ब्लैक लेबल ढिपासाई तथा पाचवां स्थान पर रहे बेलबेडा एफसी को 5-5 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मेंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री गागराई ने कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। खेल महज मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन केरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, धमेन्द्र सिंह मुंडा, राहुल सोय आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 5: 51 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
