खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 28
दिसंबर को, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगिता में
फुटबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के होगे मुकाबले,
Kharsawan
नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से 28 दिसंबर शनिवार को प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में आयोजित की गई है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे । पुरुष वर्ग के फुटबॉल, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं स्किपिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। फुटबॉल एवं कबड्डी के विजेता एवं उपविजेता को जर्सी, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा जबकि अन्य खेलों के विजेता उपविजेता एवं तीसरे स्थान में रहने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लेने के इच्छुक टीम अथवा खिलाड़ी 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे स्वयं आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में खरसावां प्रखंड के खिलाड़ी आमंत्रित हैं। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
