खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग-2025 का शुभआरंभ,
प्रीमियर लीग में 6 टीमों के बीच होगा महामुकाबला, खेल के
क्षेत्र में कैरियर की असीम संभावनाएं-गौरव कुमार,
kharsawan खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में क्रिकेट संघ सरायकेला खरसावां के द्वारा आईपीएल की तर्ज पर पहली बार खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता-2025 का शुभआरंभ हो चुका है। इस खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग का विधिवत उदघाटन खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं समाजसेवी पुथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फिता काटकर किया। इस क्रिकेट प्रीमियर लीग में रॉयल एंटरप्राइजेज, त्रिशूल टाइल्स, रियल टाइगर, गरुड़ इलेवन, बीकेआर कंस्ट्रक्शन तथा आर आर इलेवन के बीच महामुकाबला होगा। मौके पर श्री कुमार ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों। जबकि श्री सिंहदेव ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक माना जाता है और इसे हमारे देश में धर्म माना जाता है। क्रिकेटर की दुनिया चका-चौंध भरी होती है। इसलिए करोड़ो युवा क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं। क्रिकेटर बनने के बाद एक आम युवा को देश-विदेश में पहचान के साथ ही अच्छे पैसे कमाने का मौका मिलता है। इस दौरान खिलाडियों बेहतर खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाए दी। इस दौरान मुख्य रूप से क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आलोक दास, महेश महतो, प्रताप स्वासी, धनंजय चौधरी, शुभम दास आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 33 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
