खरसावां के जोजोकुड़मा में दो दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट
प्रतियोगिता 11 एवं 12 फरवरी को होगा रोमांचक मुकाबला,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोजो कुड़मा गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जोजो कुड़मा प्रीमियर लीग (जेकेपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 11 एवं 12 फरवरी 2026 को नेहरू मैदान जोजो कुड़मा में आयोजित होगी। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ब्लैक डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। जबकि प्रतियोगिता का प्रायोजन ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जोजो कुड़मा द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी और यह टूर्नामेंट ओपन रहेगा। आयोजकों के अनुसार, मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे तथा अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद एवं किप, जबकि उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं कप प्रदान किया जाएगा। वहीं प्रवेश शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रतिदिन सुबह 8 बजे से प्रारंभ होंगे। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। स्थानीय खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन से न सिर्फ खेल को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी मिलती है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी और भविष्य में और भी बड़े खेल आयोजनों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
September 6, 2026 4: 01 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण