खरसावां के जोजोडीह में 48 वॉ वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता
संर्पन्न, बेनाम बातशाह को पराजित कर तियु इलेवन बना चैम्पियन, खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी-गागराई
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के जोजोडीह फुटबॉल मैदान मे सारना मार्शल क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय 48 वॉ वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बेनाम बातशाह टीम को 1-0 से पराजित कर तियु इलेवन की टीम चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीम ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, समाजसेवी बासंती गागराई आदि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम तियु इलेवन को एक लाख बीस हजार, उप विजेता टीम बेनाम बातशाह को 80 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ब्लैक इंगल टीम को तथा चौथे स्थान प्राप्त कर करने वाले सोकेन सिप टीम को 35-35 हजार रुपया पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, वेस्ट गोलकीपर एवं मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है। खिलाड़ी हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे सफलता जरूर मिलेगी। हार से निराश होने की आवश्यकता नही है। खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करे। उन्होने ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी अपनी भविष्य बना सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, अर्जुन गोप, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, धमेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, अजय कुमार सामाड मुखिया मंगल जामुदा, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, दिलीप केराइर्, विशाल गोप, राजेश हेंब्रम, राशिका हेंब्रम, संजय हेंब्रम, विनोद हेंब्रम, दशरथ महतो, मुरारी महतो, ललन तिवारी, सुरेश महांती सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 57 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
