कुचाई के गाडाकुटी में जमीन अधिग्रहण के विरोध
में ग्रामीणों ने की बैठक, ग्रामीणो ने की मांग, ग्राम सभा के अनुमति
के बिना जमीन अधिग्रहण रोके, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन,
kuchai
कुचाई के गाडाकुटी में ग्राम सभा से बिना अनुमति सेें जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। जिसका विरोध में ग्रामीणों के द्वारा कुचाई के गाडाकुटी बालुसोया गोडा पडीया में बैठक की गई। जिसमें ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि हमेशा से हमारे गांव की जमीन हमसे बिना सहमति से अधिग्रहण कर लिया जाता है। अंचल अधिकारी की मनमानी हम ग्रामीण नहीं चलने देंगे। इस बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जल्द कुचाई अंचल अधिकारी को लिखित रूप से सुचना मांगने हेतु पत्र लिखा जाएगा। जिसमें सबसे पहले जमीन अधिकरण क्यों किया जा रहा है?। किसके आदेश पर जेसीबी मशीन चलाया जा रहा है समतलीकरण करने के लिए?। साथ ही कौन करवा रहा है। बिना ग्राम सभा के अनुमति के अंचल अधिकारी कुचाई के द्वारा सन्तुष्ट जनक जवाब न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में महासभा जिला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय ने कहा कि डीसी एवं सीओ पांचवी अनुसूची क्षेत्र में आदिवासियों के कस्टोडियन गार्जियन है। उनको आदिवासियों की जमीन का सुरक्षा करना है। अगर उनके द्वारा ही जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगे। हम से पीछे नहीं हटेंगे। इस बैठक में मेनका सोय, जावनी सोय, सुनीता सोय, सांनति सोय, चांदमनी सोय, बिरांग सोय, रानी सोय, पुलो सोय, मेचो कुई, जोवना सोय, प्यारी माई सोय, फूलमनी सोय, मदन सिंह सोय, धनीराम सोय, डुबराय सोय, पांडु बांकिरा, साधुचरण सोय, श्याम बांकिरा, जयपाल सोय, सुमन सोय, नेपाल सोय, सोमा सोय, जादु सोय, लीदुन माई गागराई, रांसी सोय, आदिवासी हो समाज महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, श्याम सोय, मानसिंह बांकिरा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 7: 06 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
