कुचाई के बंदोलोहर मे धरती आबा अभियान के तहत शिविर
लगाकर लाभुकों से प्राप्त किए ऑन-द-स्पॉट आवेदन सरकारी
योजनाओं के लाभ लेने हेतु ग्रामीणो को करे प्रेरित-देवगम
kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत सचिवालय मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन भी किया। शिविर के माध्यम से पीएम जनमन, मनरेगा, वन धन योजना,राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा,जल जीवन मिशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। वही गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से श्री देवगम ने अपील किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु प्रेरित करें। उन्होने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में सरकार की योजना पहुंचेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, सहायक अभियता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, आवास कोडिनेटर बीना बाकिरा, मुखिया राम सोय, जेई सुमित कवि, पंचायत स्तरीय कर्मीगण यथा, कृषक मित्र, सहिया, सेविका, एएनएम, सीएसपी संचालक, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 11: 15 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
