खरसावां में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत
16 लाभुकों के बीच 405 बॉयलर चुजा का किया वितरण,
झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन-बीडीओ
Kharsawan
झारखंड सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को खरसावां में 16 लाभुकों के बीच 405 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा एवं पुश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से वितरण किया। विŸाीय वर्ष 2024-25 के तहत 5 लाभूकों में 15-15 बॉयलर चूजों के तहत 75 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। जबकि विŸाीय वर्ष 2025-26 के तहत 11 लाभूकों में 30-30 बॉयलर चूजों के तहत 330 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना चला रही है। झारखंड में किसानों को कृषि और पशुपालन से आत्मनिर्भर बनना इन योजनाओं का उद्देश्य है। वहीं जिप श्री बानरा ने कहा कि अब कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलाई जा रही है। क्योंकि कृषि और पशुपालन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तो कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। जबकि श्री सिंह ने कहा कि झारखंड को पशुपालन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का मानना है कि आदिवासी बहुल राज्य के लिए यह योजना का फायदेमंद हो सकती है। ब्रायलर पालन आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं। लाभुकों से चूजों को कुछ दिन अलग में रखकर अच्छी तरह से देखभाल करने का परामर्श दिया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, जिप कालीचरण बानरा एवं पुश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह सहित लाभूक आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 5: 32 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
