खरसावां-लखनडीह पहाडी मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार का कहर, दो बाइको की आमने सामने सीधी टक्कर, मासूम के साथ तीन का पैर फैक्चर, एक की हालत गंभीर, चारो रेफर,
Kharsawan
खरसावां-लखनडीह पहाडी मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर में एक मासूम सेहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों की मदद से खरसावां पुलिस ने घायलों को उठाकर खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुँचाया गया। जहाँ से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया।

बुधवार को खरसावां के सुदूरवर्ती पहाड़ी से धीरे लखनडीह गांव के निवासी महेन्द्र मुंडा (35) पिता-स्वं गुरन मुंडा अपने चचेरे भाई महेन्द्र मुंडा (32) पिता-स्वं जाटा मुंडा और एक मासूम बच्चा सोयलेन लौहार (10) पिता-रामाय लोहार के साथ एक बाईक में खरसावां बजार गए थे। दोपहर 2 बजे के लगभग वे खरसावां-हुडागंदा के रास्ते से सुरू सिचाई परियोजना के पहाडी मार्ग से लखनडीह गांव लौट रहे थे। जबकि दूसरा बाइक में लखनडीह गांव के निवासी शिवाजी लौहार (28) पिता-स्वं रूईदास लौहार पहाडी मार्ग से उपर चढने के क्रम में अनियंत्रित बाइकों के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई। इसकी सूचना पाकर खरसावां पुलिस व एम्बुलेस घटना स्थल पहुची। स्थानीय ग्रामीण सुरेन्द्र लौहार, राजीव मुंडा व सुनील लौहार के सहयोग से जख्मी पडे चारो घायलों को खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुँचाया गया। जहां चिकित्सक डाॅ कन्हैयालाल उरावं ने घायलों की हालत की गंभीर स्थिति को देखते हुए चारो को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एक बाइक में सवार मासूम सोयलेन लौहार के दाया पैर फैक्चर हो गया। जबकि उसके साथ बाइक में सवार अन्य दोनो महेन्द्र मुंडा का दाया पैर फैक्चर हो गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। जबकि अन्य बाइक सवार शिवाजी लौहार के दाया बाह सहित शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगी है। खरसावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
